नई दिल्ली: पीएम मोदी का मिशन योग, लगातार योग से जुड़े वीडियो कर रहे हैं साझा

नई दिल्ली: विश्व योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार योग से जुड़े वीडियो साझा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने गुरुवार को ताड़ासन का एक 3-डी वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया. इस वीडीओ में पीएम का 3डी वर्जन ताड़ासन की प्रक्रिया को सिखा रहा है. इससे पहले पीएम की ओर से बुधवार को भी त्रिकोणासन का वीडियो साझा किया गया था. विश्व योग दिवस 21 जून को मनाया जाना है. पीएम मोदी ने योग दिवस से पिछले साले भी इस तरह के वीडियो साझा किये थे. पीएम के फैंस को बखूबी पता है कि पीएम मोदी खुद सुबह योग करते हैं और फिट रहते हैं. हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री 21 जून को सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जहां अब तक वे राजधानी दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ और लखनऊ में योग दिवस पर हिस्सा ले चुके हैं. पीएम इस वर्ष वह झारखंड की राजधानी रांची में आम लोगों के साथ योग करते दिखेंगे. पीएम मोदी ने तीसरे दिन गिनाए वृक्षासन के फायदे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योगासनों के फायदे बताने वाली सीरीज में तीसरा वीडियो शुक्रवार को पोस्ट किया. इसमें उन्होंने वृक्षासन के फायदों के साथ ही आसन को करने का तरीका भी बताया है. 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे 2019 से पहले उनके 2 वीडियो ट्विटर पर आ चुके हैं. इनमें उन्होंने त्रिकोणासन और ताड़ासन के बारे में बताया था. यह एनिमेटेड वीडियो PM मोदी के ट्विटर हैंडल @narendramodi से पोस्ट किए जा रहे हैं. शुक्रवार सुबह 8.09 बजे पोस्ट तीसरे वीडियो में पीएम मोदी ने वृक्षासन के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लिखा, हमारे शरीर और दिमाग के वृक्षासन काफी फायदेमंद है, आइए इस वीडियो में देखें. यह सभी वीडियो #YogaDay2019 हैशटैग के साथ पोस्ट किए जा रहे हैं.पीएम मोदी का यह वीडियो 2.19 मिनट का है। इसमें वह नीली टी-शर्ट और काले ट्रैक पैंट्स पहने नजर आ रहे हैं. वीडियो के वॉइसओवर में वृक्षासन को करने का तरीका, उसके फायदे और इस आसन के डूज एंड डोंट्स बताये गये हैं. पीएम की इस पोस्ट को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. हजारों बार रीट्वीट किया जा चुका है.