मुंबई: फिल्म एबीसीडी 2 की कहानी हुई सच, मुंबई के डांसर्स ने USA में जीता 'वर्ल्ड ऑफ डांस' शो

मुंबई: पिछले तीन महीने से अमेरिका में चल रहा रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' का खिताब मुंबई के लड़कों ने अपने नाम किया है. मुंबई के हिप-हॉप डांस ग्रुप 'द किंग्स' ने अमेरिका का रियलिटी शो 'वर्ल्ड ऑफ डांस' जीत लिया है. यूएएस में 14 मेंबर के इस डांस क्रू ने शानदार परफार्मेंस दी. रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ डांस की ट्रॉफी जीतने के साथ एक मिलियन डॉलर लगभग सात करोड़ रुपये की राशि जीत ली है. शो को जीतने वाले 14 मेम्बर्स की टीम में सभी मेंबर्स की उम्र 17 से 27 साल के बीच की है. शो की जज जेनफिर लोपेज को इम्प्रेस किया. सोशल मीडिया पर इस डांस ग्रुप की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. शो की आखिरी परफार्मेंस का भी वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 'द किंग्स' इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 3' के भी विजेता रह चुके हैं. इसके बाद से ही उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। 2015 की वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में भी 'द किंग्स' ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था.