मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 13 रन से हराया

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 13 रन से शिकस्त दी। कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में 182 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी।