मुंबई : जल्द रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30'

मुंबई : आखिरकार ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. ये फिल्म पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन एकता कपूर की फिल्म 'मेंटल है क्या' के साथ क्लैश होने के बाद मचे बवाल से इस फिल्म की रिलीज डेट पर संकट के बादल छाने लगे थे.अब इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो गई है. फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया है. अब इस फिल्म को 12 जुलाई को ही रिलीज कर दिया जाएगा. हालांकि इस दिन एकता कपूर की ही एक और फिल्म रिलीज के लिए खड़ी है.इस दिन परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की रिलीज डेट रखी गई थी. लेकिन अब लगता है कि एकता कपूर अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट में शायद बदलाव कर दें. इसकी बड़ी वजह ये है कि एकता, ऋतिक की दोस्त हैं।.अभी एकता की फिल्म के लिए ही ऋतिक ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 'सुपर 30' को हटा लिया था. ऐसे में एकता कपूर दोबारा ऋतिक की फिल्म से अपनी फिल्म का टकराव बिल्कुल नहीं चाहेंगी.