धनबाद: एमएलए संजीव जेल से ही लड़ेंगे चुनाव, कोर्ट से मांगी अनुमति

धनबाद: एक्स डिप्टी मेयर नीरज सिंह मर्डर केस में धनबाद जेल में बंद बीजेपी के झरिया एमएलए संजीव सिंह जेल से ही चुनाव लड़ेंगे. संजीव ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है. संजीव की ओर से मामले में कोर्ट में अरजी दी गयी है. संजीव की अरजी पर कोर्ट में 13नवंबर को सुनवाई होगी. एमएलए के एडवोकेट मो जावेद ने बताया कि संजीव सिंह ने कोर्ट में आवेदन दिया है कि वह विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. कोर्ट को यह दलील दी है कि सामान्य नागरिक की तरह ही जेल के अंदर रह रहे लोगों को भी चुनाव लड़ने का संवैधानिक अधिकार है.उन्होंने कोर्ट से अनुमति मांगी है कि 25 नवंबर को उन्हें इलेक्शन रिटर्निंग ऑफिसर के पास प्रस्तुत करें, ताकि वह अपना नामांकन करा विधानसभा चुनाव लड़ सकें. 31 माह से जेल में हैं संजीव एमएलए संजीव सिंह अपने चचेरे भाई नीरड मर्डर केस में पिछले 31 माह से बंद हैं. नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद एमएलए संजीव सिंह समेत सभी आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश हुए.आईओ इंस्पेक्टर निरंजन तिवारी ने कोर्ट में गवाही हुई. आईओ की गवाही आगे भी जारी रहेगी ध