धनबाद: बरवाअड्डा में छह लाख की नकली शराब जब्त, वाहन समेत ड्राइवर अरेस्ट

धनबाद: एसएसपी के निर्देश पर बरवाअड्डा पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोरगा से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्‍त की है. पुलिस ने 79 कार्टून विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग छह लाख रुपये बतायी जा रही है. नकली विदेशी शराब टाटा 407 वाहन में भरकर खाली प्लास्टिक के बोरे से ढंक कर बाहर भेजी जा रही थी. पुलिस ने टाटा 407 के ड्राइवर पुटकी निवासी अफजल खान को अरेस्ट कर लिया है. डीएसपी सरिता मुर्मू ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी है. मौके पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी ज्योतिष जायसवाल भी थे. पुलिस ने नकली शराब के कारोबार में शामिल बरमसिया निवासी अनुज कुमार उर्फ लालू एवं रंजीत कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. ये दोनों पिछले कई सालों से अवैध शराब के कारोबार में शामिल है. पहले भी जेल से जा चुके हैं