जम्मू कश्मीर: शोपियां में छुट्टी पर आए आर्मी जवान की आतंकियों ने की हत्या

गोलियों से छलनी बॉडी एक बाग में मिली श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों ने आर्मी के जवान इरफान अहमद मीर (23) की हत्या कर दी. जवान को अगवा कर आतंकियों ने हत्या की है. इरफान की गोलियों से छलनी बॉडी शनिवार को वटमुल्ला कीगाम इलाके के एक बाग से मिली है. टेरिटोरियल आर्मी के जवान इरफान सेजान कीगाम के रहने वाले थे.।वह छुट्टी पर आए हुए थे और शुक्रवार रात लापता हो गए थे. सीएम मेहबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि हम इस हत्या की निंदा करते हैं. इरमान अहमद टेरिटोरियल आर्मी के एक जांबाज जवान थे. इस तरह की क्रूर हरकतों से घाटी में शांति लाने का हमारा मकसद कमजोर नहीं पड़ेगा. पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी आर्मी जवान की हत्या की निंदा की है. उन्होंने कहा, युवा इरफान की हत्या घटना बेहद दुख पहुंचाने वाली है जिसकी हम निंदा करते हैं. मेरी संवेदनाएं उनकी फैमिली के साथ है. आर्मी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की भी शोपियां में आतंकियों ने हत्या कर दी थी. कुलगाम के रहने वाले उमर अपनी ममेरी बहन की शादी में शरीक होने गये थे. आतंकियों ने उमर का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी. उमर को आर्मी ज्वाइन करने के बाद आतंकियों और अलगाववादियों की तरफ से धमकियां भी मिलीं थी.बांदीपोरा के हाजिन में सितंबर में आतंकियों ने बीएसएफ जवान मोहम्मद रमीज की उनके घर पर हत्या कर दी थी.