झारखंड:हजारीबाग टाटी झरिया एटीएम लूटकांड का खुलासा, चार क्रिमिनल अरेस्ट, 15 लाख 64 हजार कैश बरामद

  • तिहाड़ में मिले क्रिमिनलों ने लूटा था एटीएम
  • क्रिमिनलों में एक इंजीनियरिंग पास आउट स्टूडेंट
हजारीबाग: पुलिस ने टाटी झरिया एनएच 100 पर 29 जून को एसबीआइ के एटीएम से 37 लाख रुपये के लूटकांड का खुलासा कर दी है. पुलिस ने लूटकांड में शामिल चार क्रिमिनलों को अेस्ट कर 15 लाख 64 हजार कैश भी बरामद की है.लूट में प्रयोग की कई कार, देसी पिस्टल, दो कारतूस, एटीएम काटने में प्रयुक्त की गई गैस कटर सहित अन्य सामान बरामद की गयी है. पुलिस गिरफ्त में आये क्रिमिनलों में गली नंबर पांच मटवारी गांधी मैदान,हजारीबाग के राजेश कुमार (पिता जोगेंद्र प्रसाद साहु) , मथूरा यूपी के अमित कुमार (पिता बनवारी लाल), सीतामढ़ी बिहार के दशरथ महतो (पिता रामाशीष महतो) और समस्तीपुर के बिकेश कुमार शामिल हैं. गैंग लीडर पटना निवासी सुजीत कुमार फरार है. हजारीबाग एसपी मयूर पटेल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी. एसपी ने बताया कि यूपी और बिहार के क्रिमिनलों ने लोकल क्रिमिनल की मदद से एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटा था. सभी क्रिमिनल एक -दूसरे से दिल्ली तिहाड़ जेल में मिले थे. जेल से बाहर आने के बाद सभी एक टीम बनाकर लूट की योजना को अंजाम दे रहे थे.राजेश के कहने पर क्रिमिनल हजारीबाग आये थे.हजारीबाग निवासी क्रिमिनल राजेश कुमार ने कंप्यूटर साइंस से बीटेक तक की पढ़ाई की है.लूट की योजना सिलवार स्थित राजेश के भाई के खटाल में बनाया गया था.क्रिमिनलों ने अभी बिहार के सीतामढ़ी में एटीएम लूट की योजना बनायी थी. हजारीबाग पुलिस पहले ही इन क्रिमिनलों को दबोच कर लूट की योजना विफल कर दी. हजारीबाग पुलिस की पांच टीम को टाटी झरिया एटीएम लूटकांड के उदभेदन के लिए लगाया गया था.टीम का लीडरशीप एसडीपीओ सहदेव साव कर रहे थे. टीम को क्रिमिनलों व गैंग का पता चल गया था. हजारीबाग पुलिस लूटकांड में शामिल क्रिमिनलों को एक साथ दबोचने के लिए यूपी व बिहार तक लगी रही. पुलिस गिरफ्त में आये क्रिमिनलों का क्रिमिनल रिकार्ड हैं. एसपी ने कहा कि पुलिस टीम के अफसरों को पुरस्कृत किया जायेगा.