देश की पहली वुमेन, धनबाद की चैताली ओएनजीसी मुंबई हाई की हेड ऑफ वेल की चीफ बनी

बीआइटी सिंदरी की 1978 बैच की है स्टूडेंट धनबाद: बीआइटी सिंदरी (केमिकल इंजीनियरिंग 1978-82 बैच) की चैताली विश्वास दत्ता की ओएनजीसी (तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड) के सबसे खतरनाक माने जाने वाले मुंबई हाई की हेड ऑफ वेल पर एप्वाइंट हुई है. चैताली इस पोस्ट पर पहुंचने वाली वह देश की पहली वुमेन है. ओएनजीसी के मुंबई ऑफशोर के तहत 1900 तेल-गैस के कुएं आते हैं. ओएनजीसी के कुल पेट्रोलियम प्रोडक्शन में मुंबई ऑफशोर का योगदान 70 प्रतिशत से ज्यादा है. इनका कार्य गैस के कुएं का रखरखाव, उनके एक्टिवेशन और उत्पादन की प्रक्रिया को बरकरार रखना होगा. बताते चलें कि समुद्र की तलहटी पर ड्रिलिंग कर बनाये गये तेल के कुओं को ऑफशोर वेल कहते हैं. बहरहाल, वेल सर्विसेज के चीफ के तौर पर चैताली को तेल के कुअों के रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि उत्पादन सुचारू ढंग से चलता रहे.