धनबाद: आइआइटी आइसएम में दिसंबर से शुरु होने वाली प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इंस्टीच्युट से इसके लिए कंपनियों से बातचीत व करियर डेवलपमेंट सेंटर की ओर से की जाने वाली तैयारी शुरू कर दी गयी है. करियर डेवलपमेंट सेंटर के चेयरमेन प्रोफेसर सतीश कुमार सिन्हा ने सेशन 2019-20 के लिए छात्र समन्वयक प्लेसमेंट टीम की घोषणा कर दी है. टीम में फाइनल व प्री फाइनल इयर के स्टूडेंट को शामिल किया गया है. छात्र समन्वयक प्लेसमेंट टीम के मेंबर शास्वत श्रीवास्तव, तेजस बगरीचा, विभू पांडेय, तेजस मिमान, रोहित अग्रवाल, संचित कुमार, श्वेता सुमन, विवेक रस्तोगी, अभिनव बाजपेई, निखिलेश रोचिलानी, पार्थ पाटेकर, अर्नव बनर्जी, रोहन खंडेलवाल, वृद्धि झंब हैं. प्लेसमेंट के लिए 18 नियम बनाये गये हैं ताकि छात्रों को बेहतर से बेहतर जॉब मिल सके.
प्लेसमेंट की डेट, कंपनियों के आने का समय, परीक्षा का आयोजन सहित प्लेसमेंट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेवारी इसी टीम पर होगी. प्लेसमेंट के पहले ही लगभग 100 से भी अधिक छात्रों को पीपीओ और प्लेसमेंट के तहत ऑफर मिल चुका है.
स्टूडेंट एक दिन में एक ही कंपनी में इंटरव्यू दे सकते हैं.
- यदि किसी स्टूडेंट का एक से अधिक कंपनी में सलेक्शन हो जाता है, तो किस कंपनी में जाना है उसका च्वाइस स्टूडेंट का ही होगा.
- यदि कोई स्टूडेंट फूल टाइम ऑफर में सलेक्ट होने के बाद इनकार कर देता है, तो उसे प्लेसमेंट प्रक्रिया से वंचित कर दिया जायेगा.
- इंटर्नशिप में सलेक्शन होने के बाद अस्वीकार करने पर भी स्टूडेंटों को प्लेसमेंट से वंचित कर दिया जायेगा.
- लास्ट इयर का स्टूडेंट पीपीओ को स्वीकार कर लेता है तो उसे कैरियर डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से प्लेसमेंट में भाग लेना होगा.
- लास्ट इयर का स्टूडेंट यदि कंपनी के द्वारा आयोजित ऑनलाइन कंपटीश से पीपीओ के लिए सलेक्ट होता है तो वह कैरियर
- डेवलपमेंट सेंटर द्वारा आयोजित प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकता है. कोई स्टूडेंट कंपनी से सीधा संबंध नहीं रख सकता है.
- स्टूडेंट को प्लेसमेंट में कंपनी द्वारा दिये गये टाइम से दस मिनट पहले परजेंट होना है.
- कैंपस प्लेसमेंट के दौरान छात्र अनुचित व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.
106 स्टूडेंटों को मिला ऑफर
कैंपस प्लेसमेंट के पूर्व 21 कंपनियों ने इंस्टीीच्युट के106 से भी अधिक स्टूडेंटों को प्री प्लेसमेंट तथा इंटर्नशिप के तहत ऑफर दे चुकी है. एलएनटी, टाटा स्टील, अमेरिकन एक्सप्रेस, माइक्रोसाफ्ट, गोल्डमैन सैच, बॉबली, वॉलथूंगग्रेलाइफ, फिलिपकार्ट, न्यूथिंक्स, फेसबुक लंदन, ड्रूम टेक्नॉलाजी, क्लियर टैक्स, कांटिन्यूअल, एक्सोनाबिल, माइक्रोसॉफ्ट, सिस्को सिस्टम, एरिस्टा, मॉर्गेन स्टनले, सैमसंग आरएनडी, कोड नेशन, वालमार्ट
प्लेसमेंट को लेकर छात्र समन्वयक टीम की घोषणा कर दी गई है. कंपनियों से संपर्क शुरू कर दिया गया है. प्लेसमेंट के लिए लगभग एक हजार से भी अधिक कंपनियों को ऑफर भेजा जायेगा.नया रजिस्ट्रेशन कराने वाली कंपनियों को भी इनवाइट किया जायेगी. अभी लगभग 99 कंपनियों की लिस्ट निकाली गयी है.