धनबाद:गोमो रेलवे स्टेशन पर एक्सीडेंट होने से बाल-बाल बची गोमो-चोपन पैसेंजर ट्रेन

धनबाद:नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन पर 53343 अप गोमो-चौपन पैसेंजर गुरुवार सुबह-सुबह एक्सीडेंट होने से बाल-बाल बच गई. गोमो रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन खुली पटरी पर एक लोहे का बड़ा एंगल गिर पड़ा जो पहिए में फंस गया.तेजी से आवाज होने लगी. ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन रोक दी. इस कारण ट्रेन एक घंटे से ज्यादा समय तक स्टेशन पर खड़ी रही. गोमो रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है. कंट्रेक्टर द्वारा प्लेटफॉर्म- 4 और 5 के बीच लोहे के एंगल को इकट्ठा कर रखा गया है. इसी में एक एंगल गुरुवार को गोमो-चोपन सवारी पैसेंजर ट्रेन के आगे गिर गया. ट्रेनरूकने के बाद एंगल को गैस कट्टर से काट कर हटाया गया. इसके बाद ट्रेन फिर गोमो से आगे के लिए रवाना हुई.गोमो-चोपन पैसेंजर ट्रेन का नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो रेलवे स्टेशन से खुलने के समय सुबह पांच बजे है. ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म से खुली लोहे का एंगल पटरी पर आ गया. ड्राइवर ने सावधानी से इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. अगर ट्रेन स्पीड में होती तो एक्सीडेंट हो सकती थी.