बिहार:वैशाली में किडनैपिंग में चार पुलिसकर्मी व पांच क्रिमिनल अरेस्ट

पटना। बिहार वैशाली में पुलिसकर्मियों ने क्रिमिनलों के साथ मिलकर एक लालगंज पुलिस स्टेशन एरिया के शिवपजन को किडनैप कर लिया था। परिजनों को फोन कर फिरैती मांगी जा रही थी। एसपी गौरव मंगला के आदेश पर चार पुलिसकर्मी और पांच क्रिमिनलों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर किडनैप किये गये शिवपूजन को सकुशल मुक्त करा लिया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों और क्रिमिनलों के पास से बाइक, सरकारी पिस्टल, सात कारतूस और 11 मोबाइल बरामद किये गये हैं। एसपी ने मीडिया को बताया कि शनिवार की रात एक जख्मी पुलिसकर्मी को जौहरी बाजार स्थित नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। कांस्टेबल ने बताया कि क्रिमिनलों ने उसे घायल कर सर्विस रिवॉल्वर लूट लिया। पुलिस जांच में जुट गयी। कुछ ही घंटों में सच्चाई का पता चल गया। मामला कुछ और ही था। पुलिस ने एक-एक कर सात लोगों को अरेस्ट कर किडनैप किये गये व्यक्ति को मुक्त करा लिया।एसपी ने कहा कि शनिवार की रात लालगंज पुलिस स्टेशन एरिया के टोटहां गांव निवासी शिवपूजन की पत्नी खुशबू कुमारी ने सदर थाने में सूचना दी कि उसके पति का किडनैप कर लिया गया है। एक लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। महिला ने मोनू व अनिल नाम के व्यक्ति पर शक जाहिर किया। पुलिस मोबाइल कॉल जांच कर ही रही थी कि पैंथर मोबाइल के कांस्टेबल अनिल मांझी पर बदमाशों के हमले की सूचना मिली। सर्विस रिवॉल्वर लूटने की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां एक मोबाइल मिला। जांच पर वह अपहृत खुशबू के पति शिवपूजन का निकला। दोनों वारदातों के तार जुडऩे पर पुलिस ने घायल सिपाही से सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली जानकारियां दीं। किडनैपिंग में में पैंथर मोबाइल टीम-1 के कांस्टेबल अनिल मांझी, अनिल कुमार पांडेय, हिमांशु राज के अलावा होमगार्ड मोनू कुमार शामिल थे। क्रिमिनलों के सहयोग से एक व्यक्ति का अपहरण कर एक लाख रुपये मांगे जा रहे थे। सदर पुलिस स्टेशन एरिया से शिवपूजन को किडनैप करक्रिमिनल सुजीत कुमार उर्फ संटू के घर रखा गया था। इसके बाद सभी ने शराब पी। संटू के ही घर से जख्मी कांस्टेबल का रिवॉल्वर मिला।