तमिलनाडु : वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव कैंसिल, राष्ट्रपति ने मंजूरी दी

नई दिल्ली: तमिलनाडु .के वेल्लोर लोकसभा सीट पर चुनाव रद हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 अप्रैल 2019 को चुनाव आयोग द्वारा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए वेल्लोर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होने जा रहे चुनाव को रद किया है. चुनाव आयोग ने इस सीट पर पैसे बांटने की शिकायत पर लिया संज्ञान लिया था. इनकम टैक्स की पिछले दिनों वहां हुई रेड में 11 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश मिले थे. डीएमके नेता के करीबी के सीमेंट गोदाम पर रेड हुई थी. चुनाव आयोग का मानना है कि यह रुपए मतदाताओं में बांटने के लिए रखे गये थे. चुनाव आयोग चाहता था कि इस सीट पर मतदान रद कर दिया जा. आयोग ने । इसके लिए राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिश भेजी थी. इनकम टैकस रेड के बाद 10 अप्रैल को डीएमके उम्मीदवार कातिर आनंद और उनके दो करीबियों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है. डीएमके के बड़े नेता दुरई मुरुगन के बेटे कातिर आनंद वेल्लोर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी हैं. इनकम टैक्स ने जिस गोदाम पर छापा मारा गया था, वह डीएमके नेता पूनजोलई श्रीनिवासन का है. श्रीनिवासन, मुरुगन के करीबी हैं. सीमेंट गोदाम में ये नोट बोरों में भर कर रखे गए थे और हर बोरे पर वार्ड का नाम लिखा था. वेल्लोर में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान होना था.