डीडीसी व एसपी ने जल शक्ति अभियान के तहत लोगों के साथ झरिया राजा तालाब से जलकुंभी की सफाई की
[caption id="attachment_36469" align="alignnone" width="300"]

लोगों के साथ जलकुंभी हटाचे डीडीसी व एसपी.[/caption]
झरिया: झरिया राजा के समय बने राजा तालाब से जलकुंभी साफ कर तालाब को प्रयोग में लाने के लिए शनिवार को धनबाद जिला प्रशासन की तरफ जल शक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया. जलकुंभी सफाई अभियान शुरू कर पौधारोपण भी किया गया. डीसीसी शशि रंजन व रुरल एसपी अमन कुमार भी लोगों के साथ सफाई अभियान में भाग लिये.
राजा तालाब घाट पर शनिवार की सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था. झरिया शहर के सैकड़ों लोगों ने तालाब की सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. केवट और नगर निगम के कर्मचारियों ने जलकुंभी निकालने का काम शुरू किया तो आम और खास लोग भी सहयोग में जुट गये. डीडीसी शशि रंजन, रूरल एसपी अमन कुमार, सिंदरी पुलिस सब डिवीजन के सभी पुलिस स्टेशनों के इंचार्ज झरिया सीओ, पार्षद व शांति समिति के लोगों राजा तालाब की सफाई में सहयोग किया. तालाब के किनारे-किनारे पौधरोपण किया गया.
[caption id="attachment_36470" align="alignnone" width="300"]

पौधारोपण किया गया.[/caption]
डीडीसी ने कहा कि जल शक्ति अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण व वर्षा जल संचयन के तहत राजा तालाब सफाई अभियान चलाया गया है.लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा. तालाब सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया जायेगा. कार्यक्रम में बीजेयुमो लीडर पिंटू झा, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इनामुल खान, अब्दुल करीम अंसारी,इरफान चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए,
धनबाद पुलिस स्टेशन में ऑफिसर इंचार्ज नवीन कुमार राय ने पौधारोपण किया
धनबाद: पर्यावरण संरक्षण के लिए धनबाद पुलिस स्टेशन कैंपस में इंस्पेक्टर सह अफसर इंचार्ज नवीन कुमार राय ने वृक्षारोपण किया. इंस्पेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है जमीनी में जल स्तर घट रहा है उस स्थिति में वृक्षारोपण करना हरेक के लिए कर्तव्य बन गया है. हमलोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर न सिर्फ पर्यावरण को हरा भरा रख सकते है बल्कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त भी बना सकते है. यह कदम समाज मे ओरो को भी प्रेरित करेगी. उन्होंने कहा आम जैसे फलदार वृक्ष थाना के अगल बगल में लगाया जा रहा है. ऐसे 20 पेड़ लगाये जा रहे है।.वृक्षारोपण का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को 32 लोगों ने बताई अपनी बात
धनबाद: सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा प्रवीण कुमार के साथ अपनी बात कार्यक्रम में 32 लोगों ने अपनी समस्या उनको बतायी.अधिकतर लोगों ने स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित समस्याएं बतायी.
सहायक निदेशक ने लोगों को बताया कि धनबाद जिले में पेंशन का लक्ष्य पूरा हो चुका है. इस संबंध में डीसी अमित कुमार ने प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा को पत्र लिखकर लाभुकों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है. जैसे ही स्वीकृति प्रदान होगी लाभुकों की ऑनलाइन एंट्री की जायेगी और उन्हें पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा.उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना सहित सभी पेंशन योजनाओं का बिल ट्रेज़री से पास हो गया है. सात अगस्त से पहले लाभुकों के बैंक खाते में राशि चली जायेगी.कई लोगों ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को बताया कि उन्हें स्वीकृति पत्र मिल चुका है लेकिन पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है.उन्हें बताया गया कि वे अपना स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड तथा बैंक अकाउंट की डिटेल लेकर उनसे मिले. ऑनलाइन एंट्री हो जाने के बाद उन्हें योजना का लाभ अवश्य मिलेगा.
फोन करने वालों में बेलदार बस्ती के पुरनेंदु बनर्जी, कतरास के कृष्ण कुमार खंडेलवाल, झरिया के रवि कुमार, रामप्रसाद सुंदर सिन्हा, गोविंदपुर के साधु चरण महतो, एच अंसारी, ब्रज किशोर पासवान, रेखा देवी, तजरिल आदी, महेंद्र महतो, अमित कुमार महतो, कनक कुमार गुप्ता, सियाज कुरैशी, कलिमुद्दीन अंसारी, सुभाष चटर्जी, लाल बहादुर, कार्तिक डे, कलावती देवी, पीबी सरकार, नवल सहाय, मो जाहिद हुसैन, राम चन्द्र सोनार सहित गोविंदपुर, टुंडी, प्रधानखंता, भूली, भेलाटांड, गोविंदपुर, गोमो, कतरास, शिवपुर इत्यादि शामिल हैं.
गोमो के कलिमुद्दीन अंसारी ने की कार्यक्रम की सराहना
अपनी बात कार्यक्रम में गोमो के कलिमुद्दीन अंसारी ने अपनी बात कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी प्राप्त हुई. उन्होंने सुझाव दिया कि इस कार्यक्रम के लिए गांव में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है .गांव के गरीब समाचार पत्र नहीं पढ़ सकते हैं. इसलिए उनके लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए.
कांग्रेस विश्वास यात्रा चलायेगी, विस चुनाव का मेनिफेस्टो जनता के सुझाव पर तैयार होगा: मयूर शेखर
[caption id="attachment_36472" align="alignnone" width="300"]

प्रेस कांफ्रेस में मयूर शेखर व अन्य.[/caption]
धनबाद: झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मयूर शेखर झा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में युवा मजबूती के साथ खड़े हैं. झारखंड में आगामी विधानसभा के चुनाव में 40 से 50 परसेंट टिकट युवाओं को देने का प्रयास होगा. झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की भी इसपर सहमति मिली है. मयूर धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे.
उन्होंने बताया कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं जोनल प्रभारियों की एक बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विश्वास यात्रा की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया. मयूर शेखर ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से युवा कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता धनबाद के सभी वार्ड और पंचायतों में जाकर वोटरों से मिलेंगे और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी क्या सोच है यह जानने का प्रयास करेगी.
कांग्रेस व युवक कांग्रेस की बैठक में बनी विधानसभा चुनाव की रणनीति
धनबाद विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर कांग्रेस एवम युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक मे कहा गया कि बूथ कमिटी, सेक्टर कमिटी एवम जोनल कमिटी बनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को कांग्रेस से जोड़ा जायेगा. कांग्रेस हर बूथ पर जाकर लोगों से मिलकर लोगो की जन समस्या को सुनकर एक विशाल विश्वास यात्रा पुरे विधानसभा मे निकालेगी, बैठक की अध्यक्षता झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिजीत राज ने की. बैठक में मुख्य अथिति प्रदेश कोडिनेटर सोशल मीडिया सेल मयूर शेखर झा थे.
बैठक में युवक कांग्रेस से प्रदेश महासिचव सह धनबाद जिला प्रभारी देव शर्मा, कुमार संभव सिंह जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, मनीष चंद्र टैगोर कोडिनेटर धनवाद विधानसभा, बबलू दास, मंटू दास, संदीप पासवान, ललित वर्मा, लाल बाबू सिंह, हरेंद्र शाही, हुमाऊं रजा, पप्पू पासवान, अनिल राय,विक्की तांती, महावीर महतो, रवि पासवान, राजू दास, रमेश रवाणी, मृतुन्जय सिंह, तपन दास, मासूम खान, सुजीत, मनोहर, मुकेश कुशवाहा, सुशील मानिकपुरी,मोo इकवाल आदि उपस्थित थे.
युवक कांग्रेस की बैठक में मासिक कार्यक्रम की समीक्षा, संगठन की मजबूती पर जोर
धनबाद: धनबाद जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सर्किट हाउस में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार संभव सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिजीत राज प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एंव धनबाद जिला युवा कांग्रेस के प्रभारी देव शर्मा उपस्थित थे. बैठक में मासिक कार्यक्रमों की समीक्षा कर आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई. शब्बीर अली को धनबाद विधानसभा युवक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष व मुकेश राणा को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया.
बैठक में धनबाद विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनीष टैगोर, जिला उपाध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव तबरेज खान, मनोहर महतो विक्की कुमार, सुशील मानिकपुरी, विकास कुमार , झरिया विधानसभा अध्यक्ष कमल शर्मा, सूरज वर्मा, रवि सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह,महावीर कुमार महतो, सिन्दरी विधानसभा अध्यक्ष अशोक मोदक उपाध्यक्ष गुलाम मुतका, प्रखण्ड अध्यक्ष टिंकु अंसारी, निरसा विधानसभा अध्यक्ष सनी कुमार सिंह,शमशाद आरिफ, अंसारी जियाउद्दीन, आलम लक्ष्मीकांत चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
पिंटू सिंह ने सलखान व खीरू के साथ पटना में की सीएम नीतिश से मुलाकात
[caption id="attachment_36475" align="alignnone" width="300"]

बिहार सीएम के साथ पिंटू सिंह.[/caption]
धनबाद: जेडीयू के झारखंड अध्यक्ष सलखान मुर्मू, एक्स एमएलए खीरू महतो व धनबााद जिला जेडीयू अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने शनिवार को पटना में बिहार के सीएम नीतिश कुमार से मुलाकात की. जेडीयू नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार को झारखंड में संगठन की मजबूती से अवगत कराया. विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी व सांगठनिक कार्यक्रमों से भी सीएम को अगवत कराया गया.
[caption id="attachment_36476" align="alignnone" width="139"]

सलखान व खीरू के साथ पिंटू.[/caption]
हिट एंड रन मामले में मृतक की आश्रित पत्नी को मिला मुआवजा
[caption id="attachment_36477" align="alignnone" width="300"]

मुआवजा देते डीटीओ.[/caption]
धनबाद: ट्रांसपोर्ट ऑफिस में शनिवार को डीटीओ ओम प्रकाश यादव के द्वारा हिट एंड रन मामलें में मृतक के आश्रित को पच्चीस हजार रुपये का मुआबजा राशि प्रदान की गयी. टुंडी पुलिस स्टेशन एरिया के छाताबाद, ओझाडीह निवासी सावित्री देवी के पति अनिल कुमार सिंह की मौत वर्ष 2017 की 18 दिसम्बर को गोविंदपुर भितिया मोड़ के पास रोड एक्सीडेंट में हो गयी थी. अननोन वैकिल की चपेट में आने से जख्मी अनिल कुमार सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी. सावित्री देवी ने झारखण्ड सरकार की अधिसूचना संख्या - 134 के अनुसार मुआबजे के लिए एसडीएम को आवेदन दिया था. सावित्री देवी को सड़क सुरक्षा कार्यालय (डी. पी.आई.यू) ने मुआवजे के लिए आवेदन को जरुरी कागजातों के साथ तैयार करने और उनके आवेदन को जांच अधिकारी तक पहुंचाने से लेकर मुआवजा दिलाने तक में मदद किया.
एसएसएलएनटी गर्ल्स कॉलेज में सावन महोत्सव
धनबाद: एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कॉलेज की प्रिंसिपल रेणुका ठाकुर समेत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कॉलेज की स्टूडेंटों ने मौके पर भक्ति कत्थक ,डुएट सांग आदि पर परफॉर्मेंस से कार्यक्रम को यादगार बनाया. म्यूजिकल मिक्स सांग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.संथाली नृत्य के माध्यम से झारखण्ड की संस्कृति की झलक भी दिखाई गयी. प्रिंसिपल रेणुका ठाकुर ने सभी छात्राओं को सावन की बधाई दी और सफल कार्यक्रम के लिए उत्साहवर्धन किया.
हेल्थ सेकरेटरी ने पीएमसीएच ICU में एडमिट पेसेंट को चूहा काटने पर किया शोकॉज, मैनेजमेंट से चौबीस घंटे में मांगा जवाब
धनबाद: हेल्थ सेकरेटरी पी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने एमसीएच के आइसीयू में कैंसर पीड़ित पेसेंट शमीम मल्लिक( अब मृत) के अंग को चूहे द्वारा कुतरने के मामले में पीएमसीएच मैनेजमेंट से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है. हेल्थ सेकरेटरी ने मामले में लेटर लिखा है. सेकरेटरी द्वारा मामले में संज्ञान लिये जाने पीएमसीएच में हड़कंप मच गया है. पीएमसीएच सुपरिटेंडेट डॉ एचके सिंह ने जांच कमेटी बनाकर मामले में रिपोर्ट मांगी है. इसी रिपोर्ट के आधार पर सेकरेटरी को जबावल भेजा जायेगा.
हेल्थ सेकरेटरी की ओर से भेजी गयी लेटर में ने पूछा गया है कि हाइ सेसेंटिव आइसीयू में चूहा कैसे आया. आइसीयू के स्टाफ व डॉक्टर क्या कर रहे थे. उस समय आइसीयू में ड्यूटी पर कौन-कौन थे, दोषी को चिह्नित करें. ऐसे लोगों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करें. भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो, इसके लिए कोशिश करें।
उल्लेखनी है कि पीएमसीएच में झरिया के कैंसर पेसेंट शमीम मलिक को 28 जुलाई को एडमिट कराया गया था. आइसीयू में एडमिट शमीम को 29 जुलाई की रात चूहों ने निजी अंग व पैर को कुतर दिया. शमीम के परिजनों को सुबह में इसकी जानकारी मिली तो उन लोगों ने हंगामा किया था. कैंसर पीड़ित शमीम की 31 जुलाई की देर रात मौत हो गयी.
डिगवाडीह में छात्रा से छेडख़ानी करने वाले युवक को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने भीड़ से बचायी
झरिया: जोड़ापोखर पुलिस स्टेशन एरिया के डिगवाडीह में शुक्रवार की शाम छेड़खानी के आरोप में एक भीड़ का शिकार होने से बच गया. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ पुलिस स्टेशन ले गयी. युवक ने ट्ययूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ छेडख़ानी की थी. दर्जनों लोग मौके पर पहुंचकर सड़क के किनारे ही घेरकर युवक को काफी देर तक बंधक बनाये रखा. गुस्साये लोगों ने युवक की पिटाई भी की. युवक बार-बार लोगों से छोड़ देने की गुहार हाथ जोड़कर करता रहा. लोग काफी आक्रोशित थे. किसी ने घटना की जानकारी जोड़ापोखर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचीऔर युवक को भीड़ का शिकार होने से बच लिया.