धनबाद: मोहलबनी के यूथ की मर्डर कर इलिगल माइन्स में फेंका

शव को गलाने के लिए डाल दिया था नमक झरिया: सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी शर्मा पट्टी निवासी श्रीनिवास सिंह (40) की बॉडी शनिवार की सुबह बोकारो जिला के अमलाबाद शिवबाबूडीह दामोदर नदी घाट के समीप इलिगल माइंस से बरामद हुआ. बॉडी को माइंस कर अंदर रख मुहाना बंद कर दिया था. बॉडी को जल्दी गलने के लिए काफी मात्रा में नमक डाल दिया गया था. श्रीनिवास सिंह गुरुवार की शाम सात बजे से अपने घर से लापता था. छोटे भाई रामनिवास सिंह के बयान पर सुदामडीह थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया था. बडी मिलने की सूचना पाकर चास एसडीओ सतीश चंद्रा, डीएसपी महेश प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली. पुलिस ने मर्डर केस में मॉतक के पार्टनर बुधा महतो व एक महिला को अरेस्ट की है.