धनबाद: पुलिस ने पांच लाख के 330 पुड़िया हेरोइन के साथ तीन को अरेस्ट किया

सप्लायर, परचेज़र सहित पूरी चेन तक पहुंचेगी पुलिस: एसएसपी धनबद: धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने रविवार को 330 पुड़िया हेरोइन के साथ तीन लोगों को दबोची है. जब्त हेरोइन का वजन लगभग 102 ग्राम जिसकी बाजार में कीमत लगभग पाांच लाख रुपये हैं. हेरोइन के साथ पकड़े गये मुख्य सरगना शहजाद कुरैशी के अलावा अमित सिंह एवं शिवजी सिंह शामिल है. एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी है. एसएसपी ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद में हेरोइन का लेनदेन होने वाला है. सूचना के आलोक में डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया. पुलिस टीम ने गोल्फ ग्राउंड के पास रेड कर तीन लोगों को पकड़ी. तीनों की तलाशी लेने पर 330 पुड़िया में रखी हुई 102 ग्राम हेरोइन मिली. दो बाइक, लोहा काटने का मशीन और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. पूछताछ व जांच के बाद पता चला कि एक बाइक चोरी की है. पकड़ा गया शहजाद कुरैशी हेरोइन कारोबार का मुख्य सरगना है. शहजाद के साथ अमित सिंह एवं शिवजी सिंह भी कारोबार करता है, शहजाद अभी सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया में बीसीसीएल क्वार्टर में रहता है. अमित सिंह जोरापोखर पुलिस स्टेशन एरिया के हॉस्पिटल कॉलोनी व शिवजी सिंह आर के सिंह कॉलोनी, सेल क्वार्टर चार नंबर का रहने वाला है. एसएसपी ने कहा कि पकड़े गये लोगों का क्रिमिनल रिकार्ड है. धनबाद पुलिस स्टेशन में में भी दो केस दर्ज है. एसएसपी ने कहा कि पुलिस हीरोइन के सप्लायर, परचेज़र सहित पूरी चेन तक पहुंचेगी.तीनों हेरोइन कारोबारी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में डीएसपी मुकेश कुमार के साथ धनबाद पुलिस स्टेशन के ओसी इंस्पेक्टर नवीन कुमार राय, टेक्निकल सेल के राधा कुमार व आर्म्स गार्ड शामिल थे.