धनबाद: Gangs of Wasseypur: पुलिस ने व्यवसायी से रगंदारी मांगने वाले प्रिंस खान के चार गुर्गों को आर्म्स व गोली के साथ दबोचा

पुलिस ने प्लानिंग बनाते पकड़ा, दो पिस्टल, चार गोली व दो खोखा बरामद धनबाद: धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने गैंगस ऑफस वासेपुर के गोपी एंड कंपनी से जुड़े चार क्रिमिनलों मो0 इमरान खान , सरफराज उर्फ़ बड़े , सहजाद अंसारी , सहजाद हुसैन को पिस्टल व गोली के साथ अरेस्ट की है. भूली रेलवे लाइन के पास से पकड़े गये क्रिमिनल गैंग्स ऑफस वासेपुर के सरगना फहीम के भांजे प्रिंस खान व उसके दोस्त ऋृतिक के इशारे पर भूली के व्यवसायी मोहम्मद इम्तियाज से दो लाख रुपये रंगदारी वसूली की प्लानिंग में थे. एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस ऑफिस में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी. मौके पर डीएसपी(लॉ एंड ऑर्डर) मुकेश कुमार समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद थे. एसएसपी ने बताया कि बुधवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली की भुली के व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले चार क्रिमिनल क्राइम की प्लानिंग में हैं. डीएसपी मुकेश कुमार के लीडरशीप में में टीम बनाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. पुलिस टीम भुली रेलवे लाइन के पास से चार युवकों को ध दो पिस्टल , चार गोली , दो खोखा , दो मोबाईल के साथ पकड़ी. पुलिस पूछताछ में चारों क्रिमिनलों ने स्वीकार किया है कि प्रिंस खान व रितिक खान के कहने पर भूली के व्यवसायी से मोहम्मद इम्तियाज से दो लाख रुपये रंगदारी मांगी थी. रंगदारी की रकम वसूली की आज योजना बना रहे थे तभी पुलिस ने दबोच लिया. चारों का पहले से भी क्रिमिनल रिकार्ड रहा है. पुलिस कोर्ट में पेशी कर चारों को जेल भेज दी है.उल्लेखनीय है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर जुड़े सभी क्रिमिनल अभी जेल में है. प्राय: सभी धनबाद जेल से बाहर ही हैं.