धनबाद: रेल स्टाफ के फैमिली डिसप्युट डीआरएम ऑफिस में काउंसिलिंग कर सुलझाया जायेगा

महिला कर्मचारियों के लिए एसी सुविधा केंद्र और छोटे बच्चों के लिए पालना गृह रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कौमुदी त्रिवेदी ने की ओपनिंग धनबाद: रेलवे स्टाफ के फैमिली डीसप्युट को अब डीआरएम ऑफिस में सुलझाया जायेगा. डीआरएम ऑफिस में कल्याण निरीक्षक फैमिली डिसप्युट में सहायता व काउंसिलिंग करेंगे. रेल जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी के साथ रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कौमुदी त्रिवेदी ने गुरुवार को इस इस सुविधा की शुरुआत की. रेलवे पारिवारिक मध्यस्थता केंद्र को एसी है. यहां स्टाफ के बैठने की भी सुविधा दी गई है. महिला कर्मचारियों के लिए वातानुकूलित सुविधा केंद्र और छोटे बच्चों के लिए पालना गृह की शुरुआत डीआरएम ऑफिस कैंपस में ही की गयी है. ओपनिंग के अवसर पर महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, प्राची झा,ईसीआरकेयू महिला विंग की जोनल सचिव मीना कुंडू समेत अन्य महिला स्टाफ मौजूद थी. रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से गुरुवार को जैक एंड जिल स्कूल के बच्चों के बीच वस्त्र वितरण किया गया. रेल जीएम ने रेलवे ऑफिसर क्लब में स्वीमिंग पुल का उद्घाटन किया.