धनबाद: चिरकुंडा पुलिस स्टेशन के पीछे चल रहे इलिगल कोल कारोबार का खुलासा, ऑफिसर इंचार्ज ने रेड कर 20 टन कोल जब्त किया

धनबाद: चिरकुंडा पुलिस स्टेशन के पीछे बराकर नदी किनारे कादिर मोहल्ले के पास काफी दिनों से कोयले का इलिगल कारोबार चल रहा था. ऑफिसर इंचार्ज प्रभात कुमार सिंह ने गुरुवार को रेड मारकर लगभग 20 टन कोयला जब्त किया. पुलिस स्टेशन के पीछे कादिर मोहल्ले के पास कोयले को जमा कर बोरियों में भरकर बंगालभेजी जाती है.चिरकुंडा ओसी ने गुरुवार को रेड कर यह खुलासा कर इलिगल कोल ज्बत किया है. पुलिस रेड के दौरान इलिगल कारोबार से जुड़े लोग भागने में सफल रहे.