ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट: रिटायर्ड जज मां और वकील बेटे को 5 दिन की CBI रिमांड, होगी आमने-सामने पूछताछ
ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह को 5 दिन की रिमांड पर लिया है। आमने-सामने पूछताछ, टनल व्यू जांच तकनीक और हिरासत में ‘Butter’ पढ़ते समर्थ को लेकर केस में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
- ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज: CBI हिरासत में मां-बेटा
- ‘Butter’ पढ़ रहा समर्थ, टनल व्यू तकनीक से होगी पड़ताल
- पत्नी की मौत, मां की गिरफ्तारी और CBI की पूछताछ
भोपाल(Threesocieties.com Desk): ट्विशा शर्मा केस में जांच अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां हर नया दिन नए सवाल और नए खुलासे लेकर सामने आ रहा है। राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ Singh को विशेष अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपितों को पांच दिन की CBI रिमांड पर भेज दिया।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का हाई कोर्ट्स को निर्देश : 'आदेश सुरक्षित रखने के तीन महीने के अंदर फैसला सुनाएं'
CBI का मानना है कि मामले में अभी कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी तह तक पहुंचने के लिए दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में गिरिबाला और समर्थ को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे घटना से जुड़े विरोधाभासों और बयानों की सच्चाई सामने लाई जा सके।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI की एंट्री! पति-सास पर FIR, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से मचा हड़कंप
शुक्रवार सुबह CBI टीम दोनों आरोपितों को लेकर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत पहुंची, जहां एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि तकनीकी साक्ष्य, डिजिटल डेटा और परिस्थितिजन्य तथ्यों की अभी गहन जांच बाकी है। कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए 2 जून तक CBI रिमांड मंजूर कर दी।
यह भी पढ़ें:12 दिन बाद लाल जोड़े में उठी ट्विशा शर्मा की अर्थी, भोपाल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा समर्थ सिंह को लेकर हो रही है। पत्नी ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी समर्थ इन दिनों CBI हिरासत में जापानी क्राइम थ्रिलर उपन्यास ‘Butter’ पढ़ रहा है। यह उपन्यास जापान की चर्चित ‘कोंकात्सु किलर’ घटना से प्रेरित माना जाता है और इसमें अपराध, रिश्ते, मनोविज्ञान तथा न्याय व्यवस्था की जटिल परतों को दर्शाया गया है।
यह भी पढ़ें: हेड मसाज, पेडिक्योर और फिर मौत! मॉडल ट्विशा शर्मा के आखिरी VIDEO ने बढ़ाया रहस्य,CCTV में मुस्कुराती दिखीं
22 मई को गिरफ्तारी के बाद से समर्थ लगातार इसी किताब में डूबा हुआ है। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ कानूनी जानकार बताते हैं कि अपराध और न्याय व्यवस्था पर आधारित साहित्य पढ़ने में उसकी पहले से रुचि रही है। हालांकि, जिस समय वह स्वयं गंभीर आरोपों से घिरा हुआ है, ऐसे में इस तरह की क्राइम थ्रिलर पढ़ना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन: कोर्ट से सरेंडर ड्रामा फेल, पति समर्थ हिरासत में… BCI ने भी सस्पेंड किया लाइसेंस
उधर, गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी भी पूरे मामले में बड़ा मोड़ मानी जा रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत खारिज किए जाने के बाद गुरुवार शाम CBI ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले एजेंसी ने लगभग आठ घंटे तक उनसे पूछताछ की थी।
CBI की जांच अब केवल बयान और दस्तावेजों तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसी कथित तौर पर ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का उपयोग कर रही है। इस तकनीक के जरिए त्विषा शर्मा के आखिरी घंटों का डिजिटल और वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार किया जा रहा है ताकि घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को मिनट-दर-मिनट समझा जा सके।
जांच एजेंसी पहले ही कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल डेटा, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य जब्त कर चुकी है। अब आमने-सामने पूछताछ और डिजिटल विश्लेषण से CBI उन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेगी, जिनके इर्द-गिर्द पूरा मामला घूम रहा है।
इस हाई-प्रोफाइल केस में अब सबकी नजर अगले पांच दिनों की पूछताछ पर टिकी है, क्योंकि यही रिमांड इस बहुचर्चित मामले की दिशा बदल सकती है।
क्या है पूरा मामला?
ट्विशा शर्मा एक पूर्व मॉडल और अभिनेत्री थीं। ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर 2025 को भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई को वह भोपाल स्थित अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं। परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं ससुराल पक्ष ने दावा किया कि ट्विशा मानसिक तनाव और नशे की समस्या से जूझ रही थीं। हालांकि अब मामला CBI के पास पहुंचने के बाद पूरे देश की नजर इस जांच पर टिक गई है।






