12 दिन बाद लाल जोड़े में उठी ट्विशा शर्मा की अर्थी, भोपाल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भोपाल में मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पति समर्थ सिंह से पूछताछ, सुप्रीम कोर्ट के स्वतः संज्ञान और CBI जांच की मांग ने इस हाई-प्रोफाइल केस को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया है। पढ़ें पूरी टाइमलाइन और बड़े खुलासे।

12 दिन बाद लाल जोड़े में उठी ट्विशा शर्मा की अर्थी, भोपाल में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
ट्विशा शर्मा (फाइल फोटो)।
    • सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, CJI बेंच करेगी सुनवाई
    • ‘मेरा दम घुट रहा है मां…’ मौत से पहले ट्विशा के मैसेज ने खोले कई राज
    • पोस्टमार्टम-2, कोर्टरूम ड्रामा और CBI जांच… ट्विशा शर्मा केस बना देशभर में चर्चा का केंद्र
    • पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    भोपाल/नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुका है। 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं ट्विशा का 12 दिनों बाद रविवार को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई मेजर हर्षित शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: फालता में भगवा सुनामी! BJP के देबांग्शु पांडा ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से रचा इतिहास

    इस हाई-प्रोफाइल मामले ने नया मोड़ तब लिया जब सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 25 मई को सुनवाई तय कर दी। वहीं दूसरी ओर, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पति समर्थ सिंह से पूछताछ और CBI जांच की मांग ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

    यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन: कोर्ट से सरेंडर ड्रामा फेल, पति समर्थ हिरासत में… BCI ने भी सस्पेंड किया लाइसेंस

    लाल जोड़े में दी गई अंतिम विदाई, भावुक हुआ माहौल

    दूसरे पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा शर्मा का शव परिजनों को सौंपा गया। उन्हें लाल जोड़े में अंतिम विदाई दी गई। भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मीडिया, पुलिस बल और पूर्व सैनिकों की मौजूदगी के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। ट्विशा के पिता ने लोगों से अपील की थी कि वे उनकी बेटी को अंतिम विदाई देने पहुंचें और परिवार के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा, “आज हम अपनी बेटी, बहन और दोस्त को विदाई दे रहे हैं। हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए।”

    यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट: AIIMS दिल्ली करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, मौत मामला अब CBI के हवाले

    क्या है पूरा मामला?

    33 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। पिछले वर्ष उनकी शादी भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन ट्विशा के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि शादी के बाद लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और ट्विशा को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा का जबरन गर्भपात कराया गया और उन्हें मानसिक रूप से बीमार साबित करने के लिए दवाइयां दी जाती थीं।

    यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की हाईकोर्ट में गुहार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम; CBI जांच की तैयारी

    CCTV फुटेज ने बढ़ाए सवाल

    परिवार के अनुसार, घर के CCTV फुटेज में ट्विशा सुबह सामान्य हालत में छत की ओर जाती दिखती हैं। बाद में अफरा-तफरी के बीच उनका शव नीचे लाया जाता नजर आता है। इसी के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। वहीं उसका पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

    यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा रहस्य, 8 दिन से मुर्दाघर में शव, पति फरार, CCTV और पोस्टमार्टम ने बढ़ाए सवाल

    CBI करेगी जांच, AIIMS टीम करेगी दोबारा पोस्टमार्टम

    मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते विवाद को देखते हुए राज्य सरकार ने इसकी जांच CBI को सौंप दी है। इसके अलावा, भोपाल में हुए शुरुआती पोस्टमार्टम पर सवाल उठने के बाद मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों से ट्विशा का शव मेडिकल फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है। AIIMS की टीम अब भोपाल पहुंचकर नए सिरे से फॉरेंसिक जांच करेगी और रिपोर्ट सीधे अदालत को सौंपेगी।

    यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : ट्विशा डेथ मिस्ट्री में नया ट्विस्ट! लिगेचर रिपोर्ट ने बताया सुसाइड, परिवार बोला- ‘यह हत्या है’

    सास गिरिबाला सिंह पर भी गिरी गाज

    मामले में ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह का नाम भी सामने आया है। उन्हें पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें भोपाल कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया है। अब पूरे देश की नजर इस हाई-प्रोफाइल केस की अगली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

    यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की हाईकोर्ट में गुहार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम; CBI जांच की तैयारी

    दूसरे पोस्टमार्टम की मांग क्यों उठी?

    परिवार भोपाल एम्स की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था। उनका आरोप था कि रिपोर्ट में कई विसंगतियां हैं। परिवार ने दावा किया कि ट्विशा की लंबाई तक गलत दर्ज की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में दूसरी पोस्टमार्टम की मांग की गई। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली एम्स के चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम विशेष विमान से भोपाल पहुंची और दोबारा पोस्टमार्टम किया गया।करीब तीन घंटे तक चली इस प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट सुरक्षित रखी गई है, जिसका अब सभी को इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, WhatsApp चैट और CCTV ने बढ़ाया हत्या का शक

    सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर बढ़ाई मामले की गंभीरता

    ट्विशा शर्मा डेथ केस अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच चुका है। सुप्रीम Court ने मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए 25 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को “एक युवती की ससुराल में हुई अप्राकृतिक मौत और कथित संस्थागत पक्षपात व प्रक्रियागत अनियमितताओं” से जुड़ा गंभीर मामला माना है।

    पति समर्थ सिंह से पूछताछ में क्या खुलासा हुआ?

    पुलिस रिमांड पर चल रहे पति समर्थ सिंह ने पूछताछ में दावा किया कि ट्विशा के गर्भवती होने के बाद उनका व्यवहार बदल गया था। उसने यह भी बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच राजस्थान के अजमेर जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं, ट्विशा और उनकी मां के बीच हुए चैट और कॉल रिकॉर्ड्स ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मैसेज में ट्विशा ने लिखा था— “मेरा दम घुट रहा है मां…”परिवार का आरोप है कि ट्विशा लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही थीं और उन्होंने कई बार घर वापस ले जाने की गुहार लगाई थी।

    ससुराल पक्ष और परिवार के आरोप आमने-सामने

    जहां ट्विशा के परिवार ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, वहीं ससुराल पक्ष ने उल्टा ट्विशा पर नशे की लत और व्यवहार बदलने के आरोप लगाए हैं।समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं। परिवार का आरोप है कि रसूख का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

    CBI जांच की मांग तेज

    मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की CBI जांच की सिफारिश कर दी है। ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार को निष्पक्ष जांच पर भरोसा चाहिए। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ चाहते हैं कि सबूतों की ईमानदारी से जांच हो और सच्चाई सामने आए।”

    ट्विशा शर्मा डेथ केस: पूरी टाइमलाइन

    12 मई 2026

    भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा मृत पाई गईं।

    15 मई

    पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज।

    16 मई

    मामले की जांच के लिए SIT गठित।

    18 मई

    समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी पर इनाम घोषित।

    20 मई

    परिवार ने CBI जांच की मांग उठाई।

    22 मई

    समर्थ सिंह को जबलपुर कोर्ट परिसर से हिरासत में लिया गया।

    24 मई

    दूसरा पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार।

    25 मई

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित।

    अब किन सवालों पर टिकी हैं सबकी नजर?

    दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आएगा?
    क्या CBI जांच शुरू होगी?
    सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या निर्देश मिलेंगे?
    क्या पति और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई तेज होगी?

    फिलहाल ट्विशा शर्मा की मौत ने देशभर में न्याय व्यवस्था, महिला सुरक्षा और हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच प्रक्रिया पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।