ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट: AIIMS दिल्ली करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, मौत मामला अब CBI के हवाले

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए AIIMS दिल्ली की टीम से दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है, जबकि मामले की जांच अब CBI को सौंपे जाने की सिफारिश हुई है। गर्भावस्था और शरीर पर चोट के निशानों ने केस को और गंभीर बना दिया है।

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट: AIIMS दिल्ली करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, मौत मामला अब CBI के हवाले
ट्विशा शर्मा व समर्थ सिंह (फाइल फोटो)।
  • ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने वापस ली अग्रिम जमानत अर्जी
  • हाईकोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, ससुराल पक्ष को बड़ा झटका
  • पूर्व जज की बहू की मौत पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन

जबलपुर/भोपाल (Threesocieties.com Desk):  भोपाल के बहुचर्चित और हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कई बड़े घटनाक्रम सामने आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने दिल्ली एम्स (AIIMS) की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से मृतका का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली गई, जिसके बाद माना जा रहा है कि वह जल्द भोपाल कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।

यह भी पढ़ें: धनबाद: बांसजोड़ा में खूनी संघर्ष: गोली लगने से घायल किशुन रवानी की मौत, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश

कोर्ट ने माना मामला बेहद संवेदनशील

जबलपुर स्थित हाईकोर्ट की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान मृतका के मायके पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दोबारा पोस्टमार्टम बेहद जरूरी है, क्योंकि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई गंभीर संकेत सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की हाईकोर्ट में गुहार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम; CBI जांच की तैयारी

कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोबारा पोस्टमार्टम की मांग स्वीकार कर ली। आदेश के मुताबिक अब AIIMS दिल्ली की विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुंचकर नए सिरे से पोस्टमार्टम करेगी। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीधे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी ताकि जांच की गोपनीयता और पारदर्शिता बनी रहे।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा रहस्य, 8 दिन से मुर्दाघर में शव, पति फरार, CCTV और पोस्टमार्टम ने बढ़ाए सवाल

गर्भवती थी ट्विशा, शरीर पर मिले चोट के निशान

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ट्विशा गर्भवती थी और उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मौजूद थे। इसी आधार पर परिवार ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि दहेज हत्या और उत्पीड़न से जुड़ा मामला बताया है।बताया जा रहा है कि ट्विशा का शव 11-12 मई की रात भोपाल स्थित उसके ससुराल में फांसी से लटका मिला था। घटना के बाद से ही परिवार लगातार निष्पक्ष जांच और CBI जांच की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : ट्विशा डेथ मिस्ट्री में नया ट्विस्ट! लिगेचर रिपोर्ट ने बताया सुसाइड, परिवार बोला- ‘यह हत्या है’

CBI जांच की सिफारिश, परिवार ने जताई उम्मीद

मध्यप्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच की सिफारिश कर दी है। इस फैसले के बाद मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि यह निष्पक्ष जांच की दिशा में पहला बड़ा कदम है। उन्होंने कहा, “हम शुरू से ही न्याय और निष्पक्ष जांच की लड़ाई लड़ रहे हैं। CBI जांच की सिफारिश हमारी छोटी जीत है, लेकिन अभी लंबी लड़ाई बाकी है।”

यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की हाईकोर्ट में गुहार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम; CBI जांच की तैयारी

पति समर्थ सिंह फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार बताया जा रहा है। भोपाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। हालांकि इसी बीच समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन सुनवाई के दौरान उसके वकील ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

ससुराल पक्ष को राहत नहीं

सुनवाई के दौरान ट्विशा के ससुराल पक्ष की ओर से शव सौंपने की मांग भी रखी गई, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि फिलहाल जांच प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। मामले में ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत पर भी सवाल खड़े हुए हैं। याचिकाकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि जमानत का दुरुपयोग कर साक्ष्यों को प्रभावित या नष्ट करने की आशंका है। न्यायमूर्ति अवनींद्र सिंह की पीठ ने इस मामले में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिए हैं। गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी।

मीडिया पर भड़के सास के वकील

इधर, CBI जांच की सिफारिश सामने आने के बाद ट्विशा की सास के वकील एनोश जॉर्ज मीडिया के सवालों पर भड़क उठे। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या ट्विशा की सास पूछताछ में शामिल होंगी, तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की और मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

अब AIIMS रिपोर्ट पर टिकी देशभर की नजर

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब सबसे ज्यादा नजर AIIMS दिल्ली की मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर टिकी है। माना जा रहा है कि नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, CBI जांच की संभावित शुरुआत के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक चर्चा में आ गया है।