रामगढ़ में 13 पुलिस अफसरों का तबादला, गजेन्द्र पाण्डेय बने टाउन थाना प्रभारी

रामगढ़ में 13 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। गजेन्द्र कुमार पाण्डेय रामगढ़ थाना प्रभारी बने, जबकि पतरातू समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए।

रामगढ़ में 13 पुलिस अफसरों का तबादला, गजेन्द्र पाण्डेय बने टाउन थाना प्रभारी
रामगढ़ एसपी ने जिलाा पुलिस में किया बड़ा फेरबदल।

Advertisement

       HighLights:

  • रामगढ़ जिला पुलिस में 13 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला
  • बासल, महिला थाना, भुरकुण्डा और बरकाकाना में भी बदले प्रभारी
  • गोला और मांडु अंचल में भी पुलिस निरीक्षकों की नई पदस्थापना

रामगढ़ (Threesocieties.com Desk): रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसपी मुकेश लुनायत ने 13 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और कई थानों एवं ओपी के प्रभारी बदले गए हैं।

इस तबादले में इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार पाण्डेय को रामगढ़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पतरातू, बासल, महिला थाना समेत कई महत्वपूर्ण थानों और ओपी में भी नए प्रभारी की पदस्थापना की गई है।

गजेन्द्र कुमार पाण्डेय बने रामगढ़ थाना प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार पाण्डेय को रामगढ़ थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पाण्डेय को यातायात थाना प्रभारी, रामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गोला और मांडु अंचल में भी पुलिस निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।

पतरातू समेत कई थानों के बदले प्रभारी

तबादले के तहत सब इंस्पेक्टर विकास आर्यन को पतरातू थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं अनन्त कुमार सिंह को बासल थाना प्रभारी और रेणुका कुमारी दास को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। भुरकुण्डा और बरकाकाना ओपी में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इससे क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

जानें कौन कहां गए

इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पाण्डेय — थाना प्रभारी, यातायात, रामगढ़
इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार पाण्डेय — थाना प्रभारी, रामगढ़
इंस्पेक्टर रजत कुमार — पुलिस अंचल निरीक्षक, गोला अंचल
इंस्पेक्टर पंकज कुमार — पुलिस अंचल निरीक्षक, मांडु अंचल
सब इंस्पेक्टर विकास आर्यन — थाना प्रभारी, पतरातू थाना
सब इंस्पेक्टर अनन्त कुमार सिंह — थाना प्रभारी, बासल थाना
सब इंस्पेक्टर रेणुका कुमारी दास — थाना प्रभारी, महिला थाना
सब इंस्पेक्टर शिवलाल गुप्ता — ओपी प्रभारी, भुरकुण्डा
सब इंस्पेक्टर रौशन बाड़ा — ओपी प्रभारी, बरकाकाना
सब इंस्पेक्टर कैलाश कुमार — पुलिस केंद्र
सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार — पुलिस केंद्र
सब इंस्पेक्टर वीणा कुमार — पुलिस केंद्र
सब इंस्पेक्टर उमाशंकर वर्मा — पुलिस केंद्र

प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त करने की कवायद

रामगढ़ जिला पुलिस में किए गए इस फेरबदल को पुलिस प्रशासन की नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग थाना और ओपी में नई जिम्मेदारी मिलने से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। विशेष रूप से रामगढ़, पतरातू, बासल, महिला थाना, भुरकुण्डा और बरकाकाना जैसे क्षेत्रों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से अधिकारियों को उनके नए पद पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।