हेड मसाज, पेडिक्योर और फिर मौत! मॉडल ट्विशा शर्मा के आखिरी VIDEO ने बढ़ाया रहस्य,CCTV में मुस्कुराती दिखीं

मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा। मौत से पहले का CCTV वीडियो वायरल, जिसमें वह ब्यूटी पार्लर में रिलैक्स नजर आईं। अजमेर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक, वायरल चैट और पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के बाद केस में नया मोड़।

हेड मसाज, पेडिक्योर और फिर मौत! मॉडल ट्विशा शर्मा के आखिरी VIDEO ने बढ़ाया रहस्य,CCTV में मुस्कुराती दिखीं
सैलून फुटेज से खुल रहे नए राज।
  • CCTV फुटेज, वायरल चैट और गिरफ्तारी के बीच गहराया रहस्य
  • CCTV में मुस्कुराती दिखीं ट्विशा, कुछ घंटों बाद मिली मौत की खबर
  • ‘मुझे घुटन हो रही है मां…’ वायरल चैट के बीच सामने आया ट्विशा का आखिरी VIDEO
  • सैलून में रिलैक्स, घर में मौत! ट्विशा शर्मा केस में CCTV और ट्रेन टिकट ने बढ़ाए सवाल
  • अजमेर जाने की तैयारी, सैलून विजिट और फिर संदिग्ध मौत… ट्विशा केस में नया ट्विस्ट

नई दिल्ली/Bhopal(Threesocieties.com Desk): मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। हर गुजरते दिन के साथ इस केस में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब मौत से ठीक पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

यह भी पढ़ें: PM नरेंद्र मोदी का ‘रिपोर्ट कार्ड’ एक्शन! कौन बना सुपरहिट मंत्री, किसकी बढ़ी टेंशन?

वीडियो में ट्विशा शर्मा अपने ससुराल से महज 100 मीटर दूर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में नजर आ रही हैं। फुटेज में वह बेहद सामान्य, रिलैक्स और शांत दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां हेड मसाज, पेडिक्योर और अन्य ब्यूटी सर्विस ली थी। यही वजह है कि अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कुछ ही घंटों बाद ऐसा क्या हुआ कि उनकी मौत हो गई?

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन: कोर्ट से सरेंडर ड्रामा फेल, पति समर्थ हिरासत में… BCI ने भी सस्पेंड किया लाइसेंस

सैलून मालिक के बयान से बढ़ा सस्पेंस

सैलून संचालिका किरण परिहार ने मीडिया को बताया कि ट्विशा पहले भी कई बार उनके सैलून आ चुकी थीं। हालांकि इस बार वह करीब नौ महीने बाद आई थीं। उन्होंने बताया कि ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह भी उनकी नियमित ग्राहक हैं। मौत के अगले दिन सुबह ही सास का फोन आया और उन्होंने लगातार यह जानने की कोशिश की कि त्विषा कब आईं, कितनी देर रुकीं और उन्होंने पेमेंट कैसे किया।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा ट्विस्ट: AIIMS दिल्ली करेगी दोबारा पोस्टमार्टम, मौत मामला अब CBI के हवाले

सैलून संचालिका के मुताबिक,ट्विशा ने उस दिन कोई पेमेंट नहीं किया क्योंकि उनके पास पहले से प्रीपेड पैकेज था। कुछ घंटों बाद कथित तौर पर काले-सफेद कपड़ों में कुछ लोग सैलून पहुंचे और खुद को वकील बताते हुए CCTV फुटेज मांगा। इसके बाद टेक्नीशियन बुलाकर फुटेज निकाला गया।

यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की हाईकोर्ट में गुहार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम; CBI जांच की तैयारी

अजमेर जाने की थी तैयारी

जांच में सामने आया है कि ट्विशा ने 12 मई को भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थीं, जहां उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है। इस खुलासे के बाद मायके पक्ष का दावा और मजबूत हो गया है कि त्विषा आत्महत्या नहीं करना चाहती थीं, बल्कि कुछ समय के लिए ससुराल के तनावपूर्ण माहौल से दूर जाना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा रहस्य, 8 दिन से मुर्दाघर में शव, पति फरार, CCTV और पोस्टमार्टम ने बढ़ाए सवाल

वायरल WhatsApp चैट ने बढ़ाई बेचैनी

सोशल मीडिया पर ट्विशा की एक कथित WhatsApp चैट भी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने अपनी मां को लिखा था— “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” इस चैट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : ट्विशा डेथ मिस्ट्री में नया ट्विस्ट! लिगेचर रिपोर्ट ने बताया सुसाइड, परिवार बोला- ‘यह हत्या है’

पति समर्थ सिंह गिरफ्तार

इधर, मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने आठ दिनों से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के बाद हाई कोर्ट ने उन्हें भोपाल पुलिस के सामने सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वह जबलपुर कोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां समर्पण स्वीकार नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस उन्हें भोपाल लेकर पहुंच चुकी है और कोर्ट से रिमांड मांगकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Twisha Death Case: ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ की हाईकोर्ट में गुहार, पुलिस ने बढ़ाया इनाम; CBI जांच की तैयारी

कई सवाल अब भी बाकी

मौत से पहले ट्विशा इतनी सामान्य क्यों दिख रही थीं?
आखिर सैलून फुटेज को लेकर इतनी जल्दबाजी क्यों हुई?
अजमेर जाने की तैयारी के बावजूद मौत कैसे हुई?
वायरल चैट क्या घरेलू तनाव की ओर इशारा कर रही है?

इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट से ही सामने आएंगे। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, WhatsApp चैट और CCTV ने बढ़ाया हत्या का शक

क्या है पूरा मामला?

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। पिछले वर्ष उनकी शादी भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया, लेकिन ट्विशा के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि शादी के बाद लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और ट्विशा को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्विशा का जबरन गर्भपात कराया गया और उन्हें मानसिक रूप से बीमार साबित करने के लिए दवाइयां दी जाती थीं।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, WhatsApp चैट और CCTV ने बढ़ाया हत्या का शक

परिवार के अनुसार, घर के CCTV फुटेज में ट्विशा सुबह सामान्य हालत में छत की ओर जाती दिखती हैं। बाद में अफरा-तफरी के बीच उनका शव नीचे लाया जाता नजर आता है। इसी के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।