धनबाद: यूनियन क्लब चुनाव, छह पोस्ट के लिए 26 लोगों ने किया नोमिनेशन

धनबाद.यूनियन क्लब धनबाद 2018-19 चुनाव के लिए छह पोस्ट के लिए कुल 26 लोगों ने नोमिनेशन किया है. वर्किग प्रसिडेंट, डिप्टी प्रसिडेंट, सेकरेटरी, कैशियर, ज्वाइंट सेकरेटरी के एक-एक पोस्ट के लिए दो-दो लोगों ने नोमिनेशन किया है. वर्किंग कमेटी की मेंबर के लिए 16 लोगों ने नोमिनेश किया है. वर्किग प्रसिडेंट के लिए ओपी अग्रवाल और मेजर चंदन, डिप्टी प्रसिडेंट के लिए दिनेश कुमार सिंह और राकेश कुमार तिवारी, सेकरेटर रितेश शर्मा और रतन जीत सिंह डांग, कैशियर के लिए अजीत कुमार गुटगुटिया और संतोष ईश्वर और ज्वाइंट सेकरेटर के लिए अमित कुमार और राजेश कुमार केरकिया ने नोमिनेशन किया है. वर्किंग कमेटी की मेंबर के लिए नामांकन करने वालों में अनिल कुमार, आलोक कुमार झा, अजीत सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, हरिश कुमार गर्ग, मनोज भोजगरिया, प्रवीर कृष्णा, राजेश अग्रवाल, रमेश रूपनी, संज प्रसाद सिंह, संदीप कुमार, संजय सिंह, संजय कठुरिया, विजय कुमार अग्रवाल और विवेक अग्रवाल शामिल हैं.