नई दिल्ली:इंडिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देश में दो नये मामले आये सामने

  • पहला संक्रमण का मामला दिल्ली में व दूसरा तेलंगाना से
  • 66 देशों में कोरोना वायरस के मामले पॉजिटिव मिले
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दो नये मामले सामने आये हैं। सेंट्रल गवर्नमेंट ने यह जानकारी दी है। दिल्ली और तेलंगाना में एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। दोनों की हालत स्थिर है और उनपर निगरानी रखी जा रही है। देश में कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है। दिल्ली के आरएमएल हॉस्पीटल में एडमिट पेसेंट हाल ही में इटली से लौटा था। उल्लेखनीय है कि यूरोप में सबसे ज्यादा मामला इटली में ही सामने आया है। इटली में इससे 34 लोगों की मौत हो गई है और 1,694 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना का पेसेंट हाल ही में दुबई से लौटा था। इससे पहले केरल में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। तीनों चीन से लौटे थे। हालांकि, तीनों को हॉस्पीटल से छुट्टी मिल गई है। 21 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2,000 से अधिक लोगों की जांच न्यूज एजेंसी आइएएनएस के अनुसार कोरोना बीमारी को रोकने के लिए भारत में 21 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2,000 से अधिक लोगों की जांच की गई है। सेंट्रल गवर्नमेंट ने इंडियन और विदेशी नागरिकों को वायरस के केंद्र वुहान से तीन बार बाहर निकाला है। आर्मी और आईटीबीपी के छावला और मानेसर कैंप में इन लोगों को निगरानी में रखा गया है। हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन बोले-'घबराने की बात नहीं' सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस को लेकर बिल्कुल भी ना घबराएं। हर्षवर्धन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी भारत में तीन पॉजिटिव मामले कोरोना से आए थे। वह चीन से आये थे। केरल में एडमिट हुए थे। तीनों ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा सोमवार को दो नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जिसमें से एक दिल्ली और एक केस तेलंगाना में सामने आया है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री है। एक इटली और एक दुबई से आए हैं। अब तक भारत में कुल पॉजिटिव मामले पांच हो गई हैं। हर्षवर्धन ने कहा कि अभी तक पूरी दुनिया में 66 देशों के अंदर कोरोना वायरस के मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 10 देशों में मौतें हुई हैं। चीन से बाहर 139 मौते हुई हैं, चीन के अंदर 2912 मौतें हुई हैं।उन्होंने कहा कि चीन के बाहर कोरोना से सबसे प्रभावित साउथ कोरिया, इटली, ईरान और जापान हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ देशों की स्क्रीनिंग हो रही है। अब 12 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।इसमें चीन, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, थाइलैंड, जापान और साउथ कोरिया से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग हो रही थी। अब वियतनाम, इंडोनेशिया, मलयेशिया, नेपाल, ईरान और इटली से आने वाले देशों से आने वाले यात्रियों की भी जांच की जा रही है।हर्षवर्धन ने बताया कि 21 बड़े एयरपोर्ट्स पर जांच की जा रही है। इसके अलावा 12 बड़े और 65 छोटे सी पोर्ट्स पर जांच जारी है। एयरपोर्ट्स पर जांच में पांच लाख 57 हजार 431 की जांच बड़े एयरपोर्ट पर हुई है। सेंट्रल ने जारी की ट्रैवल एडवायजरी, चीन ईरान सिंगापुर की गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह सेंट्रल गवर्नमेंट ने विदेश यात्रा को लेकर ट्रैवल एडवायजरी जारी किया है।इसके तहत चीन और ईरान जाने वालों को वीजा फिलहाल जारी नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही अगर हालात और गंभीर होते हैं, तो दूसरे देशों के लिए भी यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। डॉ. हर्षवर्धन ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने भारतीय को सलाह दी है कि अगर ज्यादा जरूरी ना हो, तो चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की यात्रा करने से बचें। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "भारतीयों को चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।मिनिस्टरी के अनुसार दिल्ली के जिस व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसने हाल में इटली की यात्रा की थी और उसका राम मनोहर लोहिया हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे संक्रमित व्यक्ति ने दुबई की यात्रा की थी। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और उनकी करीब से निगरानी की जा रही है। इटली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।