धनबाद: बच्चे ही देश के भविष्य, हम हर एक उस बच्चे के प्रति जवाबदेह हैं जो आज स्कूल में नहीं हैं: एसएसपी

  • बाल श्रमिक उन्मूलन अभियान पर पुलिस अफसरों की ट्रेनिंग
धनबाद: बाल श्रमिक उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस धनबाद द्वारा झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से धनबाद पुलिस स्टेशन में शनिवार को एक कार्यशाला व प्रशिक्षण शिविर का आयोचन किया गया. कार्यशाला में एसएसपी किशोर कौशल, रूरल एसपी अमन कुमार व डीएसपी मुकेश कुमार के अलावा जिले के सभी पुलिस स्टेशन के अफसर मौजूद थे. [caption id="attachment_34019" align="alignnone" width="300"] ट्रेनिंग में उपस्थित पुलिस अफसर.[/caption] एसएसपी किशोर कौशल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं.आज के प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य बाल श्रमिकों को चिन्हित कर उन्हें पुनर्वास से जोडना है ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके.उन्होंने कहा कि हम हर एक उस बच्चे के प्रति जवाबदेह हैं जो आज स्कूल में नहीं हैं.उन्होंने सभी पुलिस स्टेशन के ओसी को निर्देश दिया कि पुलिस स्टेशन लेवल पर उक्त मामले पर कार्रवाई का हमें सूचित करें.रूरल एसपी अमन कुमार ने कहा कि यदि हम सभी इमानदारी के साथ अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए इस अभियान पर काम करेंगें तो बहुत से बच्चों का भविष्य संवर सकता है. बचपन बचाओ आंदोलन एवं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि बाल मजदूरी कानूनी जुर्म है.हम सभी को मिलकर बाल मजदूरी को समाप्त कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है.जहां बचपन आजाद नहीं,उस दुनिया में अमन चैन की कल्पना करना बेईमानी है. श्रम अधीक्षक वाल्टर कुजुर,श्रम निरिक्षक हरेन्द्र कुमार सिंह ने बाल श्रम अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर डीएसपी सीसीआर जगदीश प्रसाद,डीएसपी सुमित शौरभ लकड़ा,डीएसपी बी.के.गुप्ता,गोपाल कालुडिया,डीसीपीयू साधना कुमारी,सीडब्ल्यूसी के विद्युतमा वंशल,देवेन्द्र शर्मा,बचपन बचाओ आंदोलन के अजय कुमार तिवारी,प्रियदर्शिनी यादव आदि मौजूद थे.