आइआइटी (आइएसएस), बलियापुर हवाई पट्टी, सिंदरी खाद कारखाना व गोल्फ ग्राउंड गये अफसर
धनबाद: प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की धनबाद में 25 मई की कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. चीफ सेकरेटरी सुधीर त्रिपाठी, होम सेकरेटरी एकेजी रहाटे व डीजीपी डीके पांडेय रांची बुधवार को धनबाद पहुंचे और कार्यक्रम के लिए स्थल का निरीक्षण किया. सीएस ने कहा कि आइआइटी (आइएसएम) मैनेजमेंट ने 38 वें दीक्षांत समारोह में पीएम को बतौर चीफ गेस्ट आने अनुरोध किया है. पीएम के आने का अभी कनफरमेशन नहीं है. संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम स्थलों के निरीक्षण के बाद पीएम के कार्यक्रम की रुटीन तैयार की जायेगी.यह भी अभी फिक्स नहीं है कि पीएम की जनसभा बलियापुर हवाई-पट्टी या फिर गोल्फ ग्राउंड. में होगी, यह भी अभी तय नहीं है.
बकौल सीएस पीएम के संभावित कार्यक्रम के दौरान सिंदरी खाद कारखाना का शिलान्यास, पतरातू थर्मल पावर, देवघर में खोले जा रहे एम्स अस्पताल व हवाई अड्डा का शिलान्यास होना है. झारखंड गर्वमेंट की नयी योजना के तहत सरकारी अस्पताल से लेकर पीएचसी तक पीपीपी मोड़ में जनऔषधि केंद्र संचालित किया जायेगा. पीएम के संभावित 25 मई को दौरे में एमओयू साइन किया जा सकता है.
सीएस ने आइआइटी (आइएसएस), बलियापुर हवाई पट्टी, सिंदरी खाद कारखाना व गोल्फ ग्राउंड (सभा स्थल) का निरीक्षण किया. सीएस ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर पीएम के संभावित दौरे की जा तैयारी की समीक्षा की. डीसी ए दोड्डे, सीईओ राजीव रंजन, एसएसपी मनोज रतन चौथे, डीडीसी कुलदीप चौधरी, रेल एसपी एचपी जनार्दनन, सिटी एसपी पीयूष पांडेय, जैप तीन की कमांडेंट निधि द्विवेदी, एसडीएम अनन्य मित्तल बैठक में मौजूद थे.