बिहार: मुजफ्फरपुर के होटल में मिले EVM व VVPAT मशीन, लोगों ने हंगामा कर मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की, जांच शुरु

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर के एक होटल में सोमवार को छह ईवीएम व दो वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन मिलने के बाद विपक्ष ने हंगामा खड़ाकर दिया है. होटल से इवीएम व वीवीपैट लेकर निकल रहे मजिस्ट्रेट अवधेश शर्मा को लोगों ने घेरकर धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की.एसडीएम कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले को शांत किया. मजफ्फरपुर टाउनन के साहू रोड स्थित आनंद बिहार मंडप होटल से मंगलवार को छह ईवीएम व वीवपैट के साथ निकल रहे मजिस्ट्रेट अवधेश शर्मा को भीड़ ने घेर लिया. मजिस्ट्रेट जबरदस्ती जाने लगे तो भीड़ ने धक्का-मुक्की व गाली-गलौज करने लगी. मौके पर पहुंचे एसडीएम ने भीड़ को बताया कि मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता टीम के सदस्य हैं. इनके वाहन का चालक शहर से बाहर का था. इसलिए मतदान के लिए वाहन लेकर जाने से पूर्व होटल में ईवीएम को रख दिया था.ईवीएम को जब्त कर सील कर दिया गया है. मजिस्ट्रेट और उनकी पूरी पार्टी पर टाउन पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करायी जायेगी. डीएम डीएम आलोक रंजन घोष ने कहा कि निर्देश दिया गया था कि स्पेयर ईवीएम लेकर उड़नदस्ता टीम भ्रमणशील रहेगी, जहां से भी ईवीएम खराबी की शिकायत आयेगी, वहां शीघ्र पहुंचकर ईवीएम मुहैया करायेगी. वाहन से किसी अन्य जगह ईवीएम रखने से मना किया गया था. मजिस्ट्रेट व अन्य कर्मियों ने लापरवाही बरती है. मजिस्ट्रेट को शॉ कॉज किया गया है. मुजफ्फरपुर में सोमवार को ही वोटिंग थी. एक होटल से इसी दौरान ईवीएम व वीवीपैट मिली. विपक्षी दलों के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे. एसडीओ कुंदन कुमार मौके पर पहुंच ईवीएम व वीवीपैट को कब्‍जे में ले लिया. एसडीएम ने इसे लापरवाही बताते हुए संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ पर कार्रवाई की बात कही. ईवीएम के कस्टोडिन सेक्टर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार को शो कॉज किया गया है. उल्लेखनीय है कि 5Th फेज में बिहार के पांचों सीटों (मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, सारण व हाजीपुपर) में औसत 57.83 परसेंट वोट पड़े हैं. मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 61.30 परसंट वोटिंग हुआ है. मुजफ्फरपुर में बीजेपी कैंडिडेट अजय निषाद का विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राजभूषण चौधरी से मुकाबला है.