पटना: 21 वीं सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बिहार 2100 किसानों का ऋण चुकाया है.

महानायक अमिताभ बच्चन ने इसकी जानकारी अपने अधिकृत ब्लॉग में दी है. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है कि एक वादा पूरा हुआ. बिहार के जिन किसानों पर ऋण बकाया था, उनमें से 2100 किसानों का चयन कर उनके ऋण का भुगतान बैंक को किया गया. बैंक को बकाया रकम ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के माध्यम से भुगतान किया गया. उन्होंने अपने ब्लॉग में यह भी जानकारी दी है कि 2100 में से कुछ किसानों को अपने बंगले 'जनक' में व्यक्तिगत रूप बुलाया गया था और उन्हें चेक सौंपा गया, ताकि वे बैंक को पैसा लौटा सके. चेक सौंपने का काम उनकी बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक के हाथों हुआ.
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी महानायक अमिताभ बच्चन ने इस तरह की दरियादिली दिखाते हुए उत्तर प्रदेश के किसानों का ऋण चुकाया था. उस समय भी उन्होंने अपने बंगले पर कुछ किसानों को बुलाकर चेक दिया था. उस समय भी चेक सौंपने का काम उनकी बेटी श्वेता और बेटा अभिषेक बच्चन ने किया था. इधर एक बार फिर अमिताभ ने दरियादिली दिखाकर बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाकर बड़े दिल का परिचय दिया है.