UPSC New Rule : IAS-IPS अफसर नहीं दे पायेंगे सिविल सेवा परीक्षा, अभ्यर्थियों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब IAS, IFS और IPS अधिकारी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। 933 पदों पर भर्ती, फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य।
- IAS/IFS में कार्यरत अधिकारी CSE 2026 में नहीं होंगे पात्र
- IPS अधिकारी उसी सेवा में दोबारा चयन के पात्र नहीं
- UPSC ने 2026 के लिए 933 रिक्तियों की घोषणा की
- प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026 को होगी
नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार की अधिसूचना कई बड़े और अहम बदलावों के कारण चर्चा में है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आईएएस (IAS) और आईएफएस (IFS) में पहले से कार्यरत अधिकारी सिविल सेवा परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Dhanbad News: 87वें जन्मदिन पर समाजसेवा की मिसाल बने परशुराम सिंह, स्कूली व नेत्रहीन बच्चों को कराया भोजन
यूपीएससी के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के बाद आईएएस या आईएफएस में नियुक्त हो जाता है, तो वह प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद मुख्य परीक्षा (Mains) में बैठने के लिए अयोग्य माना जायेगा। वहीं, यदि मुख्य परीक्षा शुरू होने के बाद लेकिन परिणाम घोषित होने से पहले किसी उम्मीदवार की नियुक्ति हो जाती है, तो उसका नाम किसी भी सेवा के लिए विचार योग्य नहीं होगा।
IPS अधिकारियों को भी झटका
यूपीएससी ने यह भी साफ किया है कि आईपीएस में पहले से चयनित उम्मीदवार सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से उसी सेवा में पुनः प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। हालांकि, आयोग ने एक सीमित राहत देते हुए कहा है कि आईपीएस या केंद्रीय सेवा समूह ‘A’ में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण जॉइन करने से एक बार की छूट मिलने पर अगले वर्ष की परीक्षा में बैठने का विकल्प मिलेगा।
परीक्षा तिथि और नई व्यवस्था
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा: 24 मई 2026
परीक्षा केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों के लिए चेहरा प्रमाणीकरण (Face Authentication) अनिवार्य कर दिया गया है।
यूपीएससी ने कहा है कि इससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जायेगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे चेहरा प्रमाणीकरण और सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड का उपयोग करने की विशेष सलाह दी गई है।
933 पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के जरिए कुल 933 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 33 पद दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गये हैं। यह प्रतिष्ठित परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित होती है—
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य परीक्षा
साक्षात्कार
इसके माध्यम से IAS, IPS, IFS समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।






