Advertisement
  • मणींद्र अग्रवाल को आईआईटी कानपुर और अमित पात्रा को आईआईटी बीएचयू का डायरेक्टर बनाया गया
  • डीएस कट्टी होंगे आईआईटी गोवा के नये चीफ
  • देवेंद्र जलिहाल आइआइटी गुवाहाटी के निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली। देश के छह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में नये डायरेक्टरों की नियुक्ति कर दी गयी है। आइआइटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा को IIT ISM धनबाद का डायरेक्टर बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Ranchi Land Scam Case: हेमंत सोरेन के मामले में नया खुलासा ! सद्दाम की डायरी से खुले कई राज
मणींद्र अग्रवाल को आईआईटी कानपुर और अमित पात्रा को आईआईटी बीएचयू का डायरेक्टर बनाया गया है। मणींद्र आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। आईआईटी कानपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल को आईआईटी जोधपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है।डीएस कट्टी आईआईटी गोवा के नये चीफ होंगे। आईआईटी मद्रास के देवेंद्र जलिहाल को आईआईटी गुवाहाटी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
लंबे इंतजार के बाद IIT ISM को मिला नया डायरेक्टर
आइआइटी दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के प्रोफेसर सुकुमार कुमार मिश्रा को IIT ISM धनबाद का नया डायरेक्टर बनाया गया है। प्रो मिश्रा अभी आइआइटी दिल्ली के अबू धाबी कैंपस के डीन हैं। बतौर IIT ISM डायरेक्टर उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। आइआइटी आइएसएम का डायरेक्टर पोस्ट वर्ष 2023 की जुलाई से खाली था।
वर्ष 2023 की फरवरी में ही आइआइटी आइएसएम के डायरेक्टर पोसल्ट के लिए विज्ञापन निकाला गया था। प्रो मिश्रा पिछले 21 वर्षों से आइआइटी दिल्ली से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई एनआइटी राउरकेला से की है।  प्रो. सुकुमार मिश्रा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के जाने-माने वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। उनके नाम पर कई आविष्कार हैं। इसमें से 13 आविष्कार के लिए उन्हें पेटेंट मिला है।