पटना। बिहार की राजधानी पटना के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से किया। उद्घाटन के मौके पर फूलों से सजी मेट्रो ट्रेन में पत्रकारों को लेकर पहला ट्रायल सफर किया गया।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, सिर फूटा; भीड़ ने गाड़ियों पर बरसाये पत्थर

ADVERTISEMENT

अब मंगलवार से आम यात्री मेट्रो की सवारी कर सकेंगे। फिलहाल यह सेवा न्यू ISBT, जीरो माइल और भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के बीच चलेगी। इस पहले चरण के लिए किराया 15 से 30 रुपये के बीच तय किया गया है।यात्रा के लिए यात्रियों को फिलहाल टोकन लेना होगा। वहीं मेट्रो के हर कोच में 360 डिग्री CCTV कैमरा, दो इमरजेंसी बटन और माइक लगाये गये हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में तीन बोगियां होंगी जिनमें 138 यात्री बैठ सकते हैं और 945 यात्री खड़े होकर सफर कर सकेंगे। उद्घाटन के अवसर पर भूतनाथ मेट्रो स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया था।सरकार का कहना है कि इस परियोजना से शहर की ट्रैफिक समस्या में बड़ी राहत मिलेगी और कनेक्टिविटी में सुधार होगा। आने वाले समय में मेट्रो नेटवर्क को और विस्तारित कर पटना के विभिन्न इलाकों को जोड़ा जायेगा।