पलामू। जिले के मनातू पुलिस स्टेशन एरिया के मदया-करमाही जंगल में 26 जनवरी को हुई एनकाउंटर में पुलिस ने टीपीसी के तीन उग्रवादियों को दबोचा है। उग्रवादियों के पास से एक एके-47 राइफल भी मिली है।
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एके-47, 24 कारतूस, उग्रवादी साहित्य, बिंडोलिया, पीठू आदि बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में करीब 15 से 20 उग्रवादी शामिल थे। एनकाउंटर में कुछ उग्रवादियों के घायल होने की भी सूचना है। बुटन यादव उर्फ गौतम यादव उर्फ अखिलेश यादव के पास से पुलिस ने एके-47 रायफल जब्त की है। बुटन पलामू में टीपीसी का सरगना है। एनकाउंटर में वह एके-47 से फायरिंग कर रहा था।
बताया जाता है कि रात के लगभग साढ़े आठ बजे टीपीसी के हथियारबंद दस्ते के साथ जिला पुलिस एवं झारखंड जगुआर के जवानों की एनकाउंटर हुई। दोनों तरफ से करीब 150 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख उग्रवादी भागने लगे। इस पर जवानों ने खदेड़कर तीन उग्रवादियों को दबोच लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों ने अपना नाम बुटन यादव, कोहरा और मासूम बताया है।
और भी पढ़ें
- BCCL CMD के निजी सचिव को लगी चाकू, वित्त अधिकारी के मोबाइल से भी उलझी गुत्थी
- धनबाद: BCCL अस्पताल के 14 करोड़ के टेंडर पर बवाल, 339 ठेकेदार अयोग्य!
- धनबाद में डॉक्टरों की बहाली: विशेषज्ञों को ₹1.05 लाख वेतन, 4 नवंबर को इंटरव्यू
- SAIL: बोकारो-बर्नपुर के दो वरिष्ठ अफसर SISD में ट्रांसफर, 3 साल की नियुक्ति