मुंबई। देश की ओद्योगिक राजधानी मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के समीप संदिग्ध स्कॉर्पियो मिलने से हड़कंप मच गया। स्कॉर्पियो में जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई हैं। मुंबई पुलिस और एटीएस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।
मुकेश अंबानी के घर के बाहर कमांडो तैनात कर दिये गये हैं।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज की जांच की गयी है। महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। गाड़ी में जिलेटिन की छड़ी पाई गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है। जो भी असलियत है, जल्द से जल्द सामने आयेगी।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
मुकेश अंबानी के घर के बाहर बढ़ाई गई सिक्युरिटी
मुंबई पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गामदेवी पुलिस स्टेशन के तहत कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध गाड़ी मिली है। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वायड और दूसरी पुलिस टीमें मौके पर पहुंच जांच की है। गाड़ी की जांच में कुछ विस्फोटक सामग्री जिलेटिन मिली हैं। यह असेंबल्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस नहीं है।