धनबाद। लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर इंटर स्टेट/इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाये गये हैं। इंटर स्टेट/इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस ने मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टाटा हैरियर एसयूवी (डबल्यूबी 40 एएक्स 6001) से 34 लाख 74 हजार चार सौ रुपये बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024 Bihar: महागठबंधन में शामिल हुए मुकेश सहनी, RJDने दिया तीन लोकसभा सीट
और भी पढ़ें
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर


पुलिस कार पर सवार दो लोगों से पूछताछ कर रही है। कार पर सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे तेल का बिजनस करते है। बिजनसके सिलसिले में रुपए लेकर दुर्गापुर से हजारीबाग जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दे दी है।र मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस गाड़ियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान सफेद रंग की कार बॉर्डर से गुजर रही थी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से कैश बरामद किये गये। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों कार सवार को मैथन ओपी लाया। दोनों से कैश के बारे में जानकारी ली गयी। घटना की सूचना एसएसपी, एसपी व डीएसपी को दी गयी।