Advertisement
  • MLA बोले- पीएम नहीं, ललित व नीरव मोदी को कहा था चोर

दुमका। कांग्रेस की 27 नवंबर 2018 को आयोजित आम सभा में पीएम नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी व ललित मोदी को चोर कहने के मामले में जामताड़ा के कांग्रेस एमएलए डा. इरफान अंसारी को बड़ी रहात मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट के दंडाधिकारी जितेंद्र राम ने साक्ष्य के अभाव में इरफान अंसारी को बरी कर दिया है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम के पोटका में रामनवमी जुलूस पर पथराव, CO समेत कई लोग घायल, एक महिला गंभीर
जामताड़ा एमएलए डा. इरफान अंसारी के खिलाफ बीजेपी तरुण गुप्ता ने नारायणपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। मामले में आरोपित एमएलए डॉ इरफान अंसारी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में अपने एडवोकेट राजा खान के साथ अ पेश हुए। दंडाधिकारी ने अपने फैसले में कहा कि साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी किया जाता है। एडवोकेट ने बताया कि 27 नवंबर, 18 को नारायणपुर के लोकनिया गांव में कांग्रेस की आम सभा थी। एमएलए ने इसे संबोधित किया था। बाद में शाम को पता चला कि बीजेपी कार्यकर्ता तरुण गुप्ता ने एमएलए पर पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। कोर्ट ने सभी पक्ष की बात सुनी। एमएलए के खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं होने की वजह से साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

पीएम नहीं, नीरव व ललित मोदी को चोर कहा था
कोर्ट से बरी होने के बाद  ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री के नाम पर अपशब्द कहने का आरोप लगाकर एफआइआर कराया था। स्टेट में बीजेपी की सरकार थी, इसलिए केस हो गया। केस लड़ते-लड़ते इंसाफ मिला गया कि मैं गलत नहीं हूं। लोकतंत्र में हर किसी को बोलने का अधिकार है। क्या बीजेपी के लोगों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गाली नहीं दी। इसका मतलब यह नहीं है कि केस कर दिया जाए।

पावर का गलत इस्तेेमाल कर रही है बीजेपी
इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी अपने पावर का गलत उपयोग कर रही है। बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। क्या अदाणी-अंबानी के खिलाफ बोलना गुनाह है। वे गलत करेंगे और हम तमाशा देखेंगे। हर हर मोदी के नाम पर घरों में खुद घुसे और अदाणी को भी प्रवेश करा दिया। हम झुकने वाले नहीं हैं। बोलने पर फांसी नहीं दे दीजिएगा।

बीजेपी को राहुल गांधी से माफी मांगनी होगी
कांग्रेस एमएलए ने कहा कि मैंने राहुल गांधी की तरह केवल मोदी की जगह नीरव और ललित मोदी का नाम लेकर चोर कहा था। देश बर्बादी के कगार पर है। निरसा में देख लीजिए कि किस तरह से एक बच्ची गुहार लगा रही है। लोग अब कहने लगे हैं कि राहुल के साथ ऐसा गलत क्यों किया गया। आंदोलन चलाकर प्रधानमंत्री को माफी मांगने के लिए मजबूर कर देंगे। बीजेपी को राहुल गांधी से माफी मांगनी ही होगी।