Advertisement

जमशेदपुर। एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय ने बुधवार को 16 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर किया है। पुलिस इंस्पेक्टर सचिन कुमार दास को एमजीएम व अविनाश कुमार को परसुडीह, वीरेंद्र कुमार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: क्लास में शिक्षिकाओं के बीच हाथापाई, हेडमास्टर और शिक्षिका में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार मुंडा को सुंदरनगर, अमित कुमार चौधरी को बिरसानगर पुलिस स्टेशन, नित्यानंद प्रसाद को मानगो पुलिस स्टेशन, बैजनाथ कुमार को जुगसलाई पुलिस स्टेशन, बंश नरायण सिंह को घाटशिला पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बनाया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार को गोलमुरी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन व मधुसूदन डे को जुगसलाई यातायात थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

गुलाम रब्बानी को पटमदा अंचल का प्रभारी बनाया
परसुडीह थाना प्रभारी रहे पुलिस इंस्पेक्टर मो कैफ को सीसीआर, सिदगोड़ा के थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को पटमदा अंचल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी भूषण कुमार को साइबर अपराध थाना में पदस्थापित किया गया है।  सुंदरनगर थाना प्रभारी पवन कुमार और बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार पंडित को लाइन क्लोज कर दिया गया है।  उल्लेखनीय है कि जुगसलाई थाना प्रभारी रहे संजय कुमार, सीतारामडेरा थाना प्रभारी विनय कुमार मंडल, एमजीएम थाना प्रभारी रहे रामबाबू मंडल और टेल्को सर्किल इंस्पेक्टर रहे मनोज कुमार को डीएसपी पोस्ट पर प्रोमोशन मिली है।