- गवर्नर ने देर रात दिया सरकार बनाने का आमंत्रण
रांची। हेमंत सोरेन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद झारखंड में पिछले 24 घंटे से चल रहा सियासी संकट के बादल गुरुवार की शाम छंट गये। गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने महागठबंधन विधायक दल के नेता चम्पई सोरेन को सीएम पद शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया है। चम्पाई नये सीएम के तौर पर शुक्रवार को शपथ लेंगे।
यहग भी पढ़ें:Uttar Pradesh : IPS प्रशांत कुमार बने यूपी के कार्यवाहक DGP
और भी पढ़ें
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
- झरिया के राजा तालाब में काशी जैसा नजारा, हजारों दीपों से जगमगाई गंगा आरती
- उत्तर प्रदेश: नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप, 13 साल तक शोषण; KGMU के डॉ. रमीज पर गंभीर आरोप
- हजारीबाग में किडनैप मैनेजर को पुलिस ने चंद घंटों में छुड़ाया, 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार
झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
(फोटो सोर्स: राजभवन) pic.twitter.com/osSWLlM0lf
चंपई सोरोन को सीएम पद का शपथ ग्रहण के बाद उन्हें 10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिस पर गवर्नर ने कहा था कि वह जल्द ही इस बारे मेंअपना विचार बतायेंगे। देर रात एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि गवर्नर द्वारा चंपई सोरेन को सरकार बनानेके लिए न्योता भेजा गया है।
राजभवन में गवर्नर से मिले चंपई सोरेन
गवर्नर से सीपी राधाकृष्णन से गुरुवार को समय मिलने के बाद चंपई सोरेन के साथ चार अन्य एमएलए राजभवन पहुंचे। गवर्नर से मिलकर सरकार बनानेका दावा पेश किया। मौके पर राजभवन से बाहर निकलकर चंपई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गवर्नर ने कहा कि जल्द विचार कर सूचित करेंगे। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकेगा। हमारे पास पर्याप्त एमएलए का समर्थन प्राप्त है। 43 एमएलए का समर्थन हमने गवर्नर को सौंपा है। यह संख्या शुक्रवार तक 47 हो जायेगी।
झारखंड में JMM के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रांची हवाई अड्डे से रवाना हुए, उनके जल्द ही हैदराबाद पहुंचने की संभावना है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024
(सोर्स: गठबंधन के एक विधायक) pic.twitter.com/IMuEToh1rn
दिनभर जारी रहा सियासी ड्रामा
चंपई सोरेन की गुरुवार को गवर्नर से मुलाकात के बाद विधायकों से भरी बस रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई। गठबंधन के ये एमएलए फ्लाइट से हैदराबाद जानेवाले थे। हालांकि रांची में खराब मौसम के चलते उड़ान रद्द कर दी गई है। सभी एमएलए अब वापस गेस्ट हाउस लौट गये। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पाई को नया नेता चुन लिया गया फिर भी गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था।
चम्पाई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के एमएलए को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही। हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के मद्देनजर महागठबंधन के 38 एमएलए को गुरुवार को दो विशेष विमान से हैदराबाद भेजने की तैयारी थी मगर मौसम इसमें बाधक बना। दो घंटे से अधिक समय तक विमान में बैठकर मौसम साफ होने का इंतजार करने के बाद एमएलए एयरपोर्ट से वापस लौट गए। रांची में गुरुवार सुबह और शाम बारिश हुई है। पूरे शहर में घना कोहरा छाया है। शाम से ही गठबंधन के एमएलए एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड प्लेन के अंदर बैठे थे। मौसम खराब होने के चलते दोनों विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सके। ऐसे में गुरुवार की रात दोनों फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। इसके बाद सभी एमएलए स्टेट गेस्ट हाउस वापस लौट गये हैं। सभी एमएलए को फिलहाल राजधानी रांची स्थित सर्किट हाउस में ठहराया गया है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 41 एमएलए की जरूरत है।
हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा गया, ED रिमांड पर फैसला आज
हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने गुरुवार को होटवार जेल भेज दिया है। रिमांड पर दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। शुक्रवार दो फरवरी को रिमांड पर कोर्ट फैसला सुनायेगी.हेमंत सोरेन को ईडी के स्पेशल जज दिनेश राय ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट से ही होटवार जेल भेज दिया गया। हेमंत सोरेन को एक फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। हेमंत सोरेन ने कोर्ट कैंपस में हाथ हिलाकर मुस्कुराते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। हेमंत सोरेन को ईडी ने भूमि घोटाला मामले में 31 जनवरी की रात को अरेस्ट किया था। इसके पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से लगभग आठ घंटे तक पूछताछ चली थी। इस दौरान हेमंत ईडी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने किये कई काम
हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को झारखंड के सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
(सोर्स: राजभवन) https://t.co/zRGgcytoSL pic.twitter.com/pc7xss1sRM
ईडी द्वारा गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने कई काम किए। उन्होंने एमएलए के नाम चिट्ठी लिखी। पांच मिनट 17 सेकेंड का एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया। चंपई सोरेन को गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और गवर्नर सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन सीएम आवास पहुंचे जहां से ईडी की टीम ने उन्हें अपने साथ ले गई। ईडी ऑफिस में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हेमंत सोरेन को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, इसके पहले उन्हें बता दिया गया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वही हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ईडी ऑफिस जाकर उनसे मुलाकात की।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2024
मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं, संघर्ष हमारे खून में: हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने कहा कि संभवतः ईडी मुझे आज गिरफ्तार करेगी। लेकिन मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं। संघर्ष हमारे खून में है। हम संघर्ष करेंगे और जीतेंगे।उन्होंने मुझे उन मामलों में गिरफ्तार करने का फैसला किया,जिनका मुझसे कोई संबंध नहीं है।
गरीब और आदिवासियों पर अत्याचार कर रही केंद्र सरकार
हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी तक उनके पास कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने मेरे दिल्ली आवास पर छापेमारी कर मेरी छवि खराब करने की भी कोशिश की। गरीबों,आदिवासियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ अब हमें नई लड़ाई लड़नी होगी। दलित और निर्दोष की आवाज बुलंद करनी होगी।हेमंत सोरेन ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। उन चीजों के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, जिससे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। वह झारखंड के युवाओं, महिलाओं, दलित, पिछड़े, गरीब और आदिवासियों के लिए काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उस काम को अभी वे नहीं कर पायेंगे।
हेमंत सोरेन ने कहा कि उनको काम करने से रोकने के लिए षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन, वे डरनेवाले नहीं हैं। वे शिबू सोरेन के बेटे हैं. जब लौटेंगे, तो गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को हक दिलाने के लिए और मजबूती के साथ लड़ाई करेंगे। उनको प्रताड़ित करनेवालों के खिलाफ और मजबूती से लड़ेंगे झारखंड।
होटवार जेल में अपर डिवीजन सेल के ब्लॉक बी के कमरा नंबर 1 में बीतेगी हेमंत की रात
झारखंड के एक्स सीएम व झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का नया ठिकाना होटवार जेल के अपर डिवीजन सेल के ब्लॉक बी में कमरा नंबर 1 है। ईडी कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें गुरुवार को सीधे होटवार जेल (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) लाया गया। हेमंत की रात यहीं बीतेगी।
इस मामले में हुई हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी
ईडी ने 29 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर हुई रेड के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर हुई पूछताछ में उनके द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिये जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हेमंत की गिरफ्तारी ईसीआईआर संख्या आरएनजेडओ/25/23 के सिलसिले में की गयी है। ईडी ने यह ईसीआईआर रांची के सदर पुलिस स्टेशन में राजस्व कर्मचारी भानुप्रताप प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआइआर के आलोक में की थी। ईडी ने मामले की प्रारंभिक जांच में यह पाया था कि बड़गाईं अंचल मेंडीएवी बरियातूके पीछे 8.45 एकड़ जमीन पर सीएम का कब्जा है। इस जमीन की मापी का निर्देश बड़गाईं अंचल को उदय शंकर नामक पीपीएस ने दिया था। वह तत्कालीन सीएम के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ पिंटू के साथ प्रतिनियुक्त था।