- फॉरेन्सिक साइंस, साइबर क्राइम, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता से सम्बन्धित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया
धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में 11 इंटर स्टेट एवं 5 इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट बनाये गये हैं। चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर वाहनों की जांच की जा रही है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा एवं एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने चुनाव को ले शनिवार को चिरकुंडा स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad: नव प्रोन्नत ASI को दिया गया प्रशिक्षण
निरीक्षण के क्रम में सीनीयर अफसरों ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों को जिले में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच करने तथा वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर व ऑनर का नाम, पता, मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया। भारी मात्रा में नगदी, शराब, ज्वेलरी, नशीले पदार्थ सहित मतदाताओं को प्रलोभन देने वाली अन्य सामग्रियां मिलने पर जब्त करने का निर्देश दिया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
एसएसपी ने छोटे वहनों के साथ साथ बड़े वाहनों की भी औचक जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर एसडीपीओ निरसा रजत माणिक बाखला समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

सिटी एसपी ने किया सिंदरी अनुमंडल का दौरा किया
धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देशानुसार सिटी एसपी अजीत कुमार ने शनिवार को सिंदरी अनुमंडल का दौरा किया। एसपी ने एसडीपीओ ऑफिस में एक बैठक आयोजित की जिसमें एसडीपीओ सिंदरी, अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसपी महोदय ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, वल्नरेबल बूथ पर विशेष निगरानी रखने एवं क्षेत्र का भ्रमण कर वोटरों को निर्भीक व निष्पक्ष होकर अधिक संख्या में मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक के बाद एसपी सीआइएसएफ- बीएसएफ के लिए चयनित आवासन स्थल राजेंद्र स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों के ठहरने की व्यवस्था, खानपान, पेयजल एवं शौचालय की सुविधा, निर्बाध बिजली की आपूर्ति समेत अन्य मुलभुत सुविधाओं की जानकारी ली। बीएसएफ जवानों को ब्रिफिंग के दौरान एसपी ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने एवं वोटिंग को लेकर मतदाताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु कार्यरत रहने का निर्देश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सिंदरी आशुतोष कुमार सत्यम, बीएसएफ के सहायक कमांडेंट बी एस यादव समेत अन्य जवान भी मौजूद थे।