Advertisement

धनबाद। पुलिस लाइन में धनबाद जिले के सभी नव प्रोन्नत ASI  को फॉरेन्सिक साइंस, साइबर क्राइम, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता से सम्बन्धित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand Assembly Elections 2024: बोडरिंग एरिया के पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक

ADVERTISEMENT


प्रशिक्षण शिविर के दौरान सभी नव प्रोन्नत सहायक ASI को जनता के प्रति पुलिस का व्यवहार एवम् अनुसंधान की शैली से संबंधित विषयों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। ताकि सभी पदाधिकारी भविष्य में पदस्थापित पुलिस स्टेशन में दर्ज होने वाले मुक़दमों में त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर पीड़ित पक्ष न्याय दिलाने का काम कुशलतापूर्वक कर सके।
रूरल एसपी द्वारा बताया गया कि सभी नव प्रोन्नत सहायक ASI के लिए इस तरह का प्रशिक्षण शिविर आने वाले दिनों में भी आयोजित किया जायेगा।  इस शिविर के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी धनबाद श्री आर एन ठाकुर व फोरेंसिक टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।