Advertisement
  •  प्रमंडलीय आयुक्त ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने से संबंधित दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • चेकनाका पर आर्मस, लिकर, नगद सहित गैरकानूनी वस्तुओं पर विशेष चौकसी का निर्देश

धनबाद। झारखंड विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित झारखंड व पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग पवन कुमार ने शनिवार को मैथन के चेयरमैंन गेस्ट हाउस में समीक्षात्मक बैठक किया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand Assembly Elections 2024: प्रमंडलीय आयुक्त ने धनबाद में की बैठक, अफसरों को दिये कई दिशा-निर्देश 

ADVERTISEMENT

बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की गयी। दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि झारखंड से लगने वाले सीमा धनबाद,बोकारो एव रामगढ़ के सभी बोडरिंग में चौकसी बढ़ाई जाए और हर गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गयी है। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के तहत सीमा पर चेक नाका पर आर्मस, लिकर, कैश सहित गैरकानूनी वस्तुओं पर विशेष चौकसी रखी जाए। 
उन्होंने होटल ,ढाबा पर भी विशेष नजर रखने हेतु दोनों राज्य के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध कारोबार पर लगाम लगाया जा सके। पश्चिम बंगाल प्रशासन को भी निर्देशित किया गया है कि सीमा पर लगने वाले चेक नाका पर कार्यरत मिरर चेकपोस्ट को और भी प्रभावी बनाएं व सीमा से सटे इलाकों में और नये मिरर चेकपोस्ट स्थापित करें ताकि हमारी जांच में अगर कुछ छूट गई है तो बंगाल में उसे ट्रेस किया जा सके एवं कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारी से ली। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर तत्पर रहे।
बैठक में डीआईजी बोकारो रेंज सुरेंद्र कुमार झा, धनबाद डीसी माधवी मिश्रा,बोकारो डीसी विजया जाधव, धनबाद एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, डीआईजी सीआरपीएफ बोकारो रेंज ब्रजेश सिंह, सिटी एसपी अजित कुमार, बोकारो एसपी मनोज स्वर्गीयारी, ग्रामीण एसपी कपील चौधरी, एसीपी कुलटी एस के जावेद हुसैन, एसडीपीओ रघुनाथपुर रोबिद शेख, धनबाद डीडीसी सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, निरसा एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, कमांडेंट सीआरपीएफ राजीव रंजन, एसडीओ रघुनाथपुर, समेत धनबाद, बोकारो व पश्चिम बंगाल के सभी सीमावर्ती क्षेत्र के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।