Advertisement

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जामा पुलिस स्टेशन के एएसआई गोपाल प्रसाद साह को घूस लेते अरेस्ट किया है। एसीबी ने बुधवार को एएसआइ को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand : NCP एमएलए कमलेश सिंह ने वापस लिया हेमंत सरकार से समर्थन
एएसआई गोपाल प्रसाद साह एक एक्सीडेंट ऑटो के ड्राइवर से संबंधित कागजात देने के एवज में वो घूस ले रहा था। दो महीने पहले जामा थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा एक्सीडेंट हो गई थी। संबंधित रिपोर्ट देने के लिए एएसआई गोपाल प्रसाद साह के द्वारा ऑटो ऑनर  उत्तम कुमार से 15 हजार रुपये की मांग की गई थी। एएसआइ 10 हजार रुपये ले भी ले चुका था। बकाया पांच हजार रुपये के लिए एएसआइ रिपोर्ट देने से आनाकानी कर रहा था। ऑटो रिक्शा ऑनर उत्तम कुमार ने एएसआइ द्वारा घूस मांगने जाने की कंपलेन दुमका एसीबी से की। 
एसीबी के सत्यापन में एएसआइ पर घूस मांगने का आरोप सही पाया गया। एसीबी ने मामले में पीसी एक्ट के तहत एएसआइ के खिलाफ मामला दर्ज किया। एएसआइ ने महारो चौक पर उत्तम कुमार को रुपये देने के लिए बुलाया। एसीबी ने एएसआइ गोपाल प्रसाद साह पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।पूछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद घूसखोर एएसआइ को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट का आदेश पर एएसआइ को दुमका जेल भेज दिया गया है।