Advertisement

अहमदाबाद। कांग्रेस ने घोषणा की है कि अगर पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो विभिन्न सरकारी संस्थानों और विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर या आउटसोर्स कर्मचारियों के रूप में काम करने वाले लगभग 15 लाख युवाओं को स्थायी कर सरकारी नौकरी प्रदान की जायेगी। कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने रविवार को यह घोषणा की। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:कनार्टक : मदद की गुहार लगाने पहुंची महिला को आवास मंत्री वी सोमन्ना ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
कांग्रेस ने यह भी वादा किया कि जो लोग अवैध निर्माण को नियमित कराना चाहते हैं उन्हें निशुल्क ऐसा करने की अनुमति दी जायेगी। पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी अगर गुजरात में सत्ता में आती है, तो लगभग पांच लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों और 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करेगी। सत्तारूढ़ बीजेपी के कार्यकाल में इन युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस चुनाव पूर्व इस तरह का वादा करके आम आदमी पार्टी (आप) का मुकाबला करने की कोशिश कर रही है, पटेल ने कहा कि लोग अच्छी तरह जानते हैं कि कौन सी पार्टी वादों पर खरा उतरती है।पटेल ने कहा कि अन्य दल सत्ता के लिए खोखले दावे करते हैं। कांग्रेस का वादों को पूरा करने और जनहितैषी योजनाओं और कानूनों को लागू करने का एक लंबा इतिहास रहा है, चाहे वह मनरेगा, मध्याह्न भोजन, मुफ्त शिक्षा और भोजन का अधिकार हो।