Advertisement

पटना। बिहार के नालंदा के हिलसा उपकारा में चिलम के साथ ताश की पत्ती फेंटी जा रही है। वीडियो वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में उपकारा के कुछ कैदी बड़े आराम से बैठकर गांजा पीते दिखे रहे हैं। ग्रुप बनाकर कैदी ताश खेलते भी देखे जा रहे हैं। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:गुजरात: कांग्रेस का बड़ा वादा,सत्ता में आये तो 15 लाख कॉन्ट्रैक्ट, आउटसोर्स कर्मियों को करेंगे स्थायी

उपकारा में बंद कैदियों के द्वारा ताश खेलने, मोबाइल रखने एवं गांजा पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की पुष्टि थ्री सोसाइटीज नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की पोल खुल गई है।बताया जाता है कि हिलसा उपकारा जब जब कुछ बदमाशों को दूसरे जेल में ट्रांसफर करने के बाद इस तरह के मामला प्रकाश में आता है। सीसीटीवी कैमरे गेट के बाहर एवं जेल के अंदर भी मौजूद है। लेकिन इसके बावजूद भी वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे कैदी जेल के अंदर मोबाइल, ताश और चिलम लेकर बैठे हैं। 

उपकारा में रेड
वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीपीओ कृष्ण मुरारी प्रसाद, एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ सोनू सिंह थानाध्यक्ष गुलाम सरवर समेत कई पुलिस अफसर उपकारा में रेड किया।  हालांकि रेड के दौरान कोई गैर कानूनी सामान बरामद नहीं किया गया है। एसीडीपीओ ने कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। अगर वीडियो सही होगा तो मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।