- “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत झरिया में 13 अगस्त को होगा भव्य आयोजन
धनबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रगौरव, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने को लिए मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा 13 अगस्त (बुधवार) को एक भव्य “विशाल तिरंगा शोभायात्रा” का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।यह भी पढ़ें: Jharkhand: गोड्डा पुलिस की एनकाउंटर में सूर्या हांसदा मारा गया, कल ही हुई थी गिरफ्तारी

और भी पढ़ें
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
कार्यक्रम की संयोजिका किरण शर्मा एवं सह-संयोजक सन्नी अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री श्याम मंदिर मार्ग, झरिया से होगा। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों लाल बाजार, लक्ष्मिनिया मोड़, सब्जी पट्टी, मुख्य बाज़ार आदि से गुजरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों की देशभक्ति झांकियां बैंड प्रदर्शन, तथा “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
यात्रा में देशभक्ति गीत, डीजे, आकर्षक झांकियां, तिरंगे से सजे वाहन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ नगरवासियों को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर देंगी। मंच अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य सफलता प्रदान करें।विशेष आकर्षण
विद्यालयों की देशभक्ति झांकियां व बैंड
“बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” पर स्लोगन प्रतियोगिता
तिरंगे से सजे वाहन, बैनर एवं आकर्षक सजावट
डीजे एवं देशभक्ति गीतों की गूंज