Advertisement

धनबााद। धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीसीएल इंस्टीटूशनल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का परिणाम घोषित किया गया। जिला प्रशासन की टीम व बीसीसीएल की टीम को क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
यह भी पढ़ें:Jamshedpur : विधायक प्रतिनिधि गुड्डू को गोली मारने वाले तीन शूटर को पुलिस ने किया अरेस्ट 

ADVERTISEMENT

 धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा टूर्नामेंट का परिणाम घोषित करते हुए दोनों ही टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया। एसएसपी प्रभात कुमार व बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक  मुरली कृष्णन रमैया ने दोनों ही टीमों को ट्राफी देते हुए संयुक्त विजेता घोषित किया।

इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। 12 लिग मैच व दो सेमीफइनल मैच खेले गए थे। जिला प्रशासन की टीम व बीसीसीएल की टीम ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था परन्तु बारिश की वजह से फाइनल का मुकाबला रद्द कर दिया गया था।

सम्मान समारोह के दौरान एसडीपीओ आशुतोष सत्यम, डीएसपी  नौशाद आलम, डीसीए की तरफ से  विनय सिंह समेत अन्य खिलाडी व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।