Advertisement

धनबााद। एसएसपी प्रभात कुमार द्वारा पुलिस लाइन धनबाद में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। एसएसपी ने बारी-बारी से सभी संवर्ग के अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं साझा करने को कहा गया। इस सभा में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की सामूहिक समस्याओं एवं आवश्यकताओं को  द्वारा गंभीरता से सुना गया।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : जिला प्रशासन व बीसीसीएल की टीम को क्रिकेट टूर्नामेंट का संयुक्त विजेता घोषित

ADVERTISEMENT

एसएसपी ने पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने हेतु समस्याओं और आवश्यकताओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।
पुलिस में एसएसपी प्रभात कुमार, डीएसपी मुख्यालय 2 धीरेन्द्र नारायण बंका, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, प्रचारी प्रवर अवधेश कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

न्यायालय द्वारा निर्गत समन, वारंट, कुर्की का करें ससमय निस्तारण

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में डीएसपी मुख्यालय 2 श्री धीरेन्द्र नारायण बंका द्वारा एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

समीक्षा बैठक में अभियोजन शाखा, कोर्ट नोडल पदाधिकारी, CPMS,  SIPU के पदाधिकारी, जिले के समस्त थाना के नोडल ऑफिसर समेत अन्य शाखा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

बैठक के दौरान  न्यायालय द्वारा निर्गत समन, वारंट, कुर्की आदि के ससमय निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। डीएसपी ने सभी गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, निष्पादित काण्डो का अंतिम ज्ञाप बनाने, गवाही में नही आने वालों की सूची वरीय पदाधिकारियों को सुपुर्द करने का निर्देश दिया गया।

महोदय ने कहा कि सभी पदाधिकारी गंभीरतापूर्वक न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नोडल पदाधिकारी को प्रतिदिन कुछ ना कुछ निर्धारित लक्ष्य के साथ काम करना होगा।