धनबाद। पुलिस ने लापता मार्बल व्यवसायी घनश्याम अग्रवाल को कोलकाता से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस उन्हें कोलकाता से धनबाद पुलिस स्टेशन में पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।
समीर वानखेड़े को हाईकोर्ट से राहत, मुंबई पुलिस को अरेस्टिंग से पहले देना होगा तीन दिन का नोटिस
पुलिस पूछताछ में घनश्याम ने बताया कि उनका किडनैप नहीं हुआ था। उन्हें किसी ने धमकी भी नहीं दी थी। उनके दिमाग में अचानक कोलकाता जाने की बात चलने लगी। इसके बाद वह बिना किसी को बताये कोलकाता निकल गये। इस दौरान दिमाग में तरह-तरह की बात चलती रही। अंतत: मैं बुधवार की रात परिजनों को फोन पर जानकारी कोलकाता में होने की जानकारी दी। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि घनश्याम जो बता रहे हैं वह कितना सच है? बहरहाल पुलिस के साथ-साथ परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।घनश्याम के सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। लोगअनहोनी की आशंका से चिंतित थे।
और भी पढ़ें
- JSSC-CGL पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रद्दीकरण का आदेश निरस्त; 2000 अफसरों को राहत
- पटना में STF का बड़ा एनकाउंटर: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के 3 आरोपी ढेर
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
घनश्याम की धनबाद के धैया में मार्बल की दुकान है। मंगलवार 26 अक्टूबर को लगभग चार बजे अपनी दुकान में स्टाफ को चाबी देकर निकल गये। स्टाफ से चाबी घर पहुंचा देने को कहा था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस जांच में उनका अंतिम लोकेशन धनबाद स्टेशन के पास मिला। साथ ही अंतिम काल रेलवे के एक अफसर को किया था। उस अफसर से पूछताछ के बाद पुलिस कोलकाता तक पहुंच गई। दरअसल, घनश्याम से रेल अफसर को फोन कर कोलकाता जाने के लिए ट्रेन का टाइम पूछा था।
घनश्याम अग्रवाल
घनश्याम अग्रवाल (50) धनबाद टाउन के बड़े मार्बल बिजनसमैन हैं। उनकी तीन मार्बल दुकानें हैं।उनका तथा भाइयों का फाइन मार्बल, बालाजी मार्बल एवं श्रीनाथ मार्बल तथा एक अन्य बड़ी सैनिटरी दुकान है।एक बड़ी सैनिटरी दुकान है।वह ज्ञान मुखर्जी रोड हीरापुर में रहते हैं। वे खुद ज्यादातर सैनिटरी दुकान पर बैठते । उनका बेटा सोनू भी कारोबार देखता है। घनश्याम का कारोबार धनबाद के अलावा बोकारो, गिरिडीह, पलामू, दुमका सहित कई जिलों में फैला हुआ है।