- सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए जारी किये गये दिशा-निर्देश
धनबाद। धनबाद। दुर्गा पूजा का उत्सव पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं और आकर्षक पंडाल सज चुके हैं। लाखों श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना के बीच धनबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
यह भी पढ़ें:धनबाद की पूर्व डीसी व तमिलनाडु की ऊर्जा सचिव डॉ. बीला राजेश का निधन, पूरे राज्य में शोक
और भी पढ़ें
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- Bihar : JDU को हराने वाले दो निर्दलीय MLC BJP में शामिल, जानिए क्यों बदला पाला
- धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रामायण पर एक साल में लिखीं 11 पुस्तकें
एसएसपी प्रभात कुमार ने जिलेवासियों से अपील की – “दुर्गा पूजा आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और अनुशासन का भी प्रतीक है। सभी लोग नियमों का पालन करें ताकि त्योहार शांति और खुशी के माहौल में संपन्न हो।”
पुलिस की अपील
किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम 8210840901 / 9262998499 पर तुरंत संपर्क करें।
भीड़भाड़ वाले पंडालों में धैर्यपूर्वक कतार में प्रवेश करें और पुलिस-ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें।
बच्चों को अकेला न छोड़ें, उनकी जेब में अभिभावक का नाम व मोबाइल नंबर जरूर रखें।
वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगाएं और नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं।
किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि किसी खबर पर विश्वास न करें।
क्या न करें
सोशल मीडिया पर अफवाह या आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट न करें।
पंडालों में धक्का-मुक्की न करें।
तेज आवाज वाले डीजे और पटाखों से बचें।
सड़क या पंडाल के पास गाड़ियां खड़ी न करें।
किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार या स्टंटबाजी न करें।
त्योहार की शुभकामनाएं
धनबाद पुलिस ने जिलेवासियों को नवरात्र और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। संदेश साफ है – “खुशियां बांटें, अफवाह नहीं।”